व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन में गूंजा बदलाव का संकल्प

 2027 में व्यापारी करेगा सत्ता परिवर्तन का नेतृत्व

 मेरठ।  वेस्टर्न रोड स्थित रंगमहल बैंक्वेट में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव एवं मेरठ मंडल प्रभारी अक्षय जैन "अरिहंत" के संयोजन में "व्यापारी स्वाभिमान मंडलीय सम्मेलन" का भव्य आयोजन किया गया। सम्मेलन में व्यापारियों एवं आमजन के दैनिक जीवन से जुड़े गंभीर मुद्दों पर व्यापक चर्चा हुई। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि वर्तमान भाजपा सरकार व्यापारियों, युवाओं, किसानों, महिलाओं तथा समाज के प्रत्येक वर्ग का शोषण एवं उत्पीड़न करने में लगी हुई है।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव राजेंद्र चौधरी के अस्वस्थ  होने के कारण नहीं पहुंच सके।उन्हें अपना संबोधन वर्चुअली किया और कहा कि भाजपा सरकार की विदाई का समय निकट है। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश में व्यापारी, किसान, युवा और आम नागरिक सभी महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार तथा कानून-व्यवस्था की बदहाली से त्रस्त हैं। वर्ष 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी वर्गों को राहत मिलेगी तथा प्रदेश में सामाजिक सद्भाव, भाईचारा और विकास का नया दौर शुरू होगा।

विशिष्ट अतिथि समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ने कहा कि वर्ष 2027 में व्यापारी वर्ग इस निकम्मी और जनविरोधी सरकार को सत्ता से बाहर करने का संकल्प ले चुका है। उन्होंने कहा कि व्यापारी अब समझ चुका है कि समाजवादी पार्टी ही उसकी वास्तविक हितैषी पार्टी है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के कार्यकाल को याद करते हुए कहा कि समाजवादी सरकार ने ही चुंगी एवं इंस्पेक्टर राज जैसी कुप्रथाओं को समाप्त कर व्यापारियों को निर्भीक एवं सम्मानपूर्वक व्यापार करने का वातावरण उपलब्ध कराया था।

राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन ने कहा कि आज जैन संस्कृति एवं पवित्र तीर्थस्थलों को चिन्हित कर उन पर कब्जा करने के प्रयास किए जा रहे हैं तथा एक विशेष विचारधारा थोपने का प्रयास हो रहा है, जिसे समाज स्वीकार नहीं करेगा।

सम्मेलन के संयोजक एवं प्रदेश सचिव अक्षय जैन "अरिहंत" ने कहा कि प्रदेश में आए दिन व्यापारियों के साथ लूट, डकैती और मारपीट जैसी घटनाएँ हो रही हैं, लेकिन सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। उन्होंने कहा कि अपराधी का कोई धर्म या जाति नहीं होती, अपराधी केवल अपराधी होता है। अपराध को जाति और धर्म के चश्मे से देखना संविधान की मूल भावना के विरुद्ध है। उन्होंने व्यापारियों की सुरक्षा, सम्मान और अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष तेज करने का संकल्प भी दोहराया।

सम्मेलन के दौरान जैन एवं वैश्य समाज के प्रतिनिधियों ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नाम राष्ट्रीय सचिव अपर्णा जैन को पत्र सौंपकर अक्षय जैन "अरिहंत" को मेरठ दक्षिण विधानसभा से समाजवादी पार्टी का प्रत्याशी घोषित किए जाने की मांग की।

सम्मेलन में समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव अजय चौरसिया,प्रदेश मुख्य महासचिव यासिर सिद्दीकी कोषाध्यक्ष  अंशुल गुप्ता व्यापार सभा एवं बड़ी संख्या में व्यापारी, महिलाएं एवं समाज के विभिन्न वर्गों के लोग उपस्थित रहे। प्रमुख रूप से जिलाध्यक्ष कर्मवीर सिंह गुमी, प्रदेश सचिव सौरभ अग्रवाल, जिलाध्यक्ष व्यापार सभा हरप्रीत आहूजा, महानगर अध्यक्ष निपुन अग्रवाल, ऋषभ जैन, संयम शर्मा, अंकुश जैन, अंकित अग्रवाल, सचिन चोपड़ा, गरुण, नितिन जैन, तन्वी जैन, शिल्पी जैन, इतिका जैन, कृतिका जैन, आकांक्षा जैन, संजोली जैन, मेघा जैन, आँचल जैन, महिला सभा अध्यक्ष मृदुला यादव, शिवम पटेल सहित सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts