जानी खुर्द  में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन 

मेरठ ।टीबी यूनिट जानी खुर्द  में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन डॉ. नीरज त्यागी द्वारा फीता काटकर किया गया।

इस अवसर पर जनसमुदाय को टीबी रोग के लक्षणों, बचाव, समय पर जांच एवं पूर्ण उपचार के महत्व के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई तथा अधिक से अधिक लोगों से निःशुल्क छाती का एक्स-रे एवं टीबी जांच कराने की अपील की गई।

टीबी यूनिट के एसटीएलएस नरेंद्र भारती सीनियर टीबी सुपरवाइजर (Senior TB Supervisor) राजबाला एक्स-रे टैक्निशियन (सहायक स्टाफ),आशा कार्यकर्ताओं एवं अन्य स्वास्थ्य कर्मियों ने सक्रिय सहभागिता करते हुए टीबी के प्रति जागरूकता फैलाने के साथ-साथ आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श भी प्रदान किया।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समुदाय में स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना तथा टीबी उन्मूलन अभियान को और अधिक सशक्त बनाना रहा। शिविर के दौरान उपस्थित लोगों ने निःशुल्क स्वास्थ्य जांच एवं छाती के एक्स-रे की सुविधा का लाभ उठाया।

अंत में "टीबी हारेगा, देश जीतेगा" के संदेश के साथ सभी नागरिकों से अपील की गई कि यदि टीबी के लक्षण दिखाई दें, तो बिना देरी किए निकटतम स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच कराएं तथा समय पर उपचार प्रारंभ करें।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts