पोलैंड की राजदूत ने कुलपति प्रो . संगीता शुक्ला से की मुलाकात
मेरठ। पोलैंड में भारतीय दूतावास में आयोजित बैठक के दौरान भारत की राजदूत सुश्री नीता भूषण ने कहा, "भारत से प्रायः आईआईटी, एनआईटी तथा अन्य राष्ट्रीय स्तर के संस्थानों के प्रतिनिधिमंडल पोलैंड आते रहे हैं, लेकिन किसी राज्य विश्वविद्यालय की कुलपति से इस उद्देश्य से मेरी यह पहली औपचारिक मुलाकात है।
उन्होंने कहा कि यह अत्यंत सुखद है कि चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय ने अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग, छात्र एवं शिक्षक विनिमय तथा संयुक्त शोध को आगे बढ़ाने की पहल की है। भारतीय दूतावास ऐसे प्रयासों का स्वागत करता है और भविष्य में भी पोलैंड के विश्वविद्यालयों तथा भारतीय उच्च शिक्षण संस्थानों के बीच सहयोग को और सशक्त बनाने के लिए हरसंभव सहयोग प्रदान करेगा। हमें विश्वास है कि इस प्रकार के कार्यक्रम दोनों देशों के शैक्षणिक संबंधों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।"


No comments:
Post a Comment