विवादित बयान पर टीजी मोहनदास के खिलाफ केस दर्ज

केरल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने दर्ज किया मामला
तिरुवनंतपुरम (एजेंसी)।राइट-विंग पॉलिटिकल कमेंटेटर टीजी मोहनदास ने दिल्ली में नीट पेपर लीक के आरोपों को लेकर छात्रों के प्रोटेस्ट पर विवादित बयान देने के मामले में केस दर्ज हुआ है
रिपोर्ट के मुताबिक, 'यूट्यूब पर शेयर किए गए वीडियो में मोहनदास ने कहा कि दिल्ली में छात्रों के प्रोटेस्ट से गैंग रेप की घटनाएं हो सकती हैं। इन रेप मामलों पर कोई शिकायत भी नहीं होगी क्योंकि प्रोटेस्ट में शामिल लोगों को रेप पसंद है और ऐसी लड़कियां हैं जिन्हें रेप में मजा आता है।'
केरल पुलिस की साइबर क्राइम विंग ने आज बुधवार को इस मामले में टीजी मोहनदास के खिलाफ केस दर्ज किया है। एफआईआर में भारतीय न्याय संहिता की धारा 192 और 353(1)(बी), इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी एक्ट की धारा 66 और केरल पुलिस एक्ट की धारा 120(o) लगाई गई हैं।
दर्ज एफआईआर के मुताबिक, यह केस एक शिकायत के बाद दर्ज किया गया। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि मोहनदास के यू-ट्यूब चैनल 'पत्रिका' पर अपलोड किए गए वीडियो का मकसद सार्वजनिक शांति भंग करना और डर व अशांति पैदा करना था।
दिल्ली में हुए प्रोटेस्ट पर मोहनदास ने वीडियो में कहा, 'अगर वे इंचार्ज होते, तो कर्फ्यू लगा देते, प्रोटेस्ट करने वालों को हटने का आदेश देते और अगर वे मना करते, तो गोली चलवा देते।'

मोहनदास ने यहां तक कहा, 'भले ही कुछ लोग मारे जाते या हमेशा के लिए घायल हो जाते, लेकिन स्थिति कुछ ही घंटों में काबू में आ जाती और शवों को अस्पतालों में भेज दिया जाता।'
पुलिस का आरोप है कि दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रोटेस्ट में शामिल लोगों के बीच डर फैलाकर सार्वजनिक शांति भंग करने और अशांति पैदा करने के इरादे से 24 और 25 जुलाई को ये वीडियो अपलोड और शेयर किए गए थे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts