अखिलेश यादव की हिरासत के विरोध में सपा का प्रदर्शन
मेरठ में राज्यपाल के नाम सौंपा ज्ञापन, विपक्ष की आवाज दबाने का लगाया आरोप
मेरठ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को हिरासत में लिए जाने के विरोध में मंगलवार शाम मेरठ में सपा नेताओं ने प्रदर्शन कर प्रशासन के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। पार्टी नेताओं ने पुलिस कार्रवाई की निंदा करते हुए इसे लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत बताया।
ज्ञापन में कहा गया कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में विपक्ष की आवाज का सम्मान किया जाना चाहिए तथा किसी भी कार्रवाई को संविधान और कानून की मर्यादा के अनुरूप निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से किया जाना चाहिए। सपा नेताओं ने पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा सुनिश्चित करने की मांग की।
पार्टी नेताओं का कहना था कि लोकतंत्र में राजनीतिक मतभेद स्वाभाविक हैं, लेकिन प्रशासनिक कार्रवाई में संवैधानिक प्रक्रियाओं और निष्पक्षता का पालन अनिवार्य है। उन्होंने विपक्ष की भूमिका और उसके संवैधानिक अधिकारों के सम्मान की भी मांग की।
ज्ञापन समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव विपिन चौधरी के नेतृत्व में सौंपा गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष कर्मवीर गुमी, जीतू सिंह नागपाल, डॉ. संदीप, शैंकी वर्मा, धर्मेंद्र चपराना सहित पार्टी के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment