श्री वेंक्टेश्वरा विवि और अपोलो हेल्थकेयर एकेडमी के बीच ऐतिहासिक समझौता

 एलाईड हेल्थ साइंसेज के छात्रों को मिलेगा विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और प्लेसमेंट

मेरठ। उत्तर भारत के प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान श्री वेंक्टेश्वरा विविऔर देश के अग्रणी स्वास्थ्य सेवा प्रदाता अपोलो हेल्थकेयर एकेडमी लि. (अपोलो हॉस्पिटल्स समूह), हैदराबाद के बीच एलाईड हेल्थ साइंसेज के विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट को लेकर एक महत्वपूर्ण शैक्षणिक समझौता (एमओयू) हुआ है। इस समझौते के तहत ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी, कार्डियक केयर, फिजियोथेरेपी, एनेस्थीसिया, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजी सहित विभिन्न हेल्थ साइंस पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों को आधुनिक क्लीनिकल प्रशिक्षण और रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने इसे स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम बताते हुए कहा कि यह करार राष्ट्रीय तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर की आवश्यकताओं के अनुरूप दक्ष हेल्थकेयर प्रोफेशनल तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

राष्ट्रीय मानकों के अनुरूप मिलेगा प्रशिक्षण

विश्वविद्यालय और अपोलो हेल्थकेयर एकेडमी के बीच यह समझौता नेशनल कमीशन फॉर एलाइड एंड हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स (NCAHP) के दिशा-निर्देशों के अनुरूप किया गया है। इसके अंतर्गत विद्यार्थियों को आधुनिक चिकित्सा तकनीकों, अस्पताल प्रबंधन और क्लीनिकल प्रैक्टिस का व्यावहारिक प्रशिक्षण मिलेगा, जिससे वे उद्योग की वर्तमान जरूरतों के अनुरूप दक्ष बन सकें।

समझौते के तहत दोनों संस्थान मिलकर विद्यार्थियों को "बेस्ट क्लीनिकल एक्सपोजर" प्रदान करेंगे तथा प्रशिक्षण के साथ-साथ प्लेसमेंट की दिशा में भी सहयोग करेंगे।

‘स्वस्थ भारत’ मिशन को मिलेगा बल: सुधीर गिरी

वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष  सुधीर गिरी ने कहा कि अपोलो हेल्थकेयर के साथ यह साझेदारी प्रधानमंत्री के "स्वस्थ भारत, आरोग्य भारत और आयुष्मान भारत" के विजन को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने कहा कि देश में प्रशिक्षित स्वास्थ्यकर्मियों की बढ़ती जरूरत को देखते हुए विश्वविद्यालय आधुनिक तकनीक और गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण के माध्यम से ऐसे हेल्थ प्रोफेशनल तैयार करेगा, जो राष्ट्रीय ही नहीं, बल्कि वैश्विक स्वास्थ्य सेवाओं की आवश्यकताओं को भी पूरा कर सकें।

हेल्थ सेक्टर में स्किल गैप कम करेगा समझौता

अपोलो हेल्थकेयर लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) डॉ. एस. रामाकृष्णन वेंक्टेश्वरन ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में प्रशिक्षित मानव संसाधन की लगातार बढ़ती मांग के बीच यह शैक्षणिक साझेदारी मील का पत्थर साबित होगी।

उन्होंने कहा कि अपोलो समूह पिछले चार दशकों से अधिक समय से चिकित्सा सेवाओं, आधुनिक तकनीक और हेल्थ प्रोफेशनल्स के प्रशिक्षण के क्षेत्र में अग्रणी भूमिका निभा रहा है। अब इस अनुभव का लाभ वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को भी मिलेगा।

मांग और आपूर्ति के अंतर को कम करने की पहल

विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि चिकित्सा क्षेत्र में प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल्स की मांग लगातार बढ़ रही है, जबकि योग्य मानव संसाधन की उपलब्धता अपेक्षाकृत कम है। उनके अनुसार, अपोलो हेल्थकेयर और वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के बीच हुआ यह समझौता हेल्थ सेक्टर में डिमांड और सप्लाई के बीच मौजूद अंतर को कम करने की दिशा में प्रभावी पहल साबित होगा।

उन्होंने कहा कि इस साझेदारी से विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा, आधुनिक प्रशिक्षण और बेहतर रोजगार के अवसर एक ही मंच पर उपलब्ध होंगे।

41 वर्षों के अनुभव का मिलेगा लाभ

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत दवे ने कहा कि अपोलो समूह को स्वास्थ्य सेवाओं और चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में 41 वर्षों से अधिक का अनुभव है। इस अनुभव और विशेषज्ञता का लाभ अब वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों को मिलेगा, जिससे वे अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रशिक्षित हेल्थकेयर प्रोफेशनल बन सकेंगे।

उन्होंने विश्वास जताया कि यह साझेदारी विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के करियर को नई दिशा देने के साथ-साथ देश के स्वास्थ्य क्षेत्र को भी मजबूती प्रदान करेगी।

समझौते के दौरान रहे कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद

एमओयू के आदान-प्रदान के अवसर पर अपोलो हेल्थकेयर लिमिटेड के सीईओ डॉ. एस. रामाकृष्णन वेंक्टेश्वरन और वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कांत दवे ने समझौता पत्र का आदान-प्रदान किया।

कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के प्रधान सलाहकार प्रो. वी.पी.एस. अरोड़ा, समूह सलाहकार प्रो. आर.एस. शर्मा, कुलसचिव डॉ. पीयूष कुमार पाण्डेय, डॉ. विष्णु शर्मा, डॉ. अमित जैन, डॉ. बी.एस. त्यागी, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. नीतू पंवार, डॉ. रीना जोशी, डॉ. सुमन कुमारी, डॉ. अरुण गोस्वामी, संस्थापक अध्यक्ष के कार्यकारी अधिकारी बालाजी मल्यप्पन, मेरठ परिसर के निदेशक डॉ. पंकज चौधरी तथा मीडिया प्रभारी विश्वास राणा सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी एवं शिक्षाविद उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts