‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान को मिली रफ्तार

 सांसद और विधायक ने किया पौधारोपण

मेरठ। वन महोत्सव-2026 के तहत रविवार को मेरठ विकास प्राधिकरण (एमडीए) की ओर से गंगानगर में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मेरठ के सांसद अरुण गोविल और कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

सांसद अरुण गोविल ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि हर नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनकी नियमित देखभाल करने की अपील की।

कैंट विधायक अमित अग्रवाल ने कहा कि वृक्ष पृथ्वी पर जीवन का आधार हैं। आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण देने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पौधारोपण अभियान से जुड़ना चाहिए। उन्होंने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान पर्यावरण संरक्षण के साथ भावनात्मक जुड़ाव का भी प्रतीक है।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने सामूहिक रूप से पौधारोपण किया और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल का संकल्प लिया। इस अवसर पर गंगानगर मंडल अध्यक्ष विजय सोनकर, पार्षद भरत शर्मा, पार्षद आनंद जाटव, एमडीए उपाध्यक्ष संजय कुमार मीणा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts