1. पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में राहुल गांधी का गांधी स्मृति तक मार्च

  2. नई दिल्ली, गुरुवार। पेपर लीक और छात्रों पर हुए कथित लाठीचार्ज के विरोध में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने गुरुवार शाम कांग्रेस सहित 10 विपक्षी दलों के नेताओं के साथ अपने आवास से गांधी स्मृति तक मार्च निकाला। इस दौरान नेताओं ने राष्ट्रगान गाया तथा मोबाइल की टॉर्च जलाकर छात्रों के समर्थन में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

    मार्च में शिवसेना (यूबीटी), एनसीपी (एसपी), तृणमूल कांग्रेस, झारखंड मुक्ति मोर्चा, राष्ट्रीय जनता दल, वाम दल, समाजवादी पार्टी और आईयूएमएल सहित विभिन्न विपक्षी दलों के सांसद शामिल हुए।

    मार्च से पूर्व राहुल गांधी के आवास पर विपक्षी सांसदों की बैठक हुई, जिसमें आंदोलन की रूपरेखा तय की गई। सुरक्षा के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस ने मार्ग पर बैरिकेडिंग और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया था। मार्च शुरू होने पर कुछ समय के लिए रास्ता रोका गया, लेकिन लगभग 10 मिनट बाद प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने की अनुमति दे दी गई।

    राहुल गांधी ने कहा कि पेपर लीक की घटनाओं से छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है और जब छात्र अपने अधिकारों के लिए सड़कों पर हैं, तब विपक्ष का भी उनके साथ खड़ा होना आवश्यक है।

    उल्लेखनीय है कि इससे पहले 21 जुलाई को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के जन्मदिन पर भी राहुल गांधी, प्रियंका गांधी तथा अन्य कांग्रेस नेताओं ने प्रधानमंत्री आवास की ओर मार्च कर विरोध-प्रदर्शन किया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts