स्मार्ट मीटर और महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल

भाजपा सरकार के विरोध में सड़क पर उतरे कार्यकर्ता, कमिश्नरी कार्यालय पर दिया धरना

मेरठ। स्मार्ट मीटर, बढ़ती महंगाई और बिजली की बढ़ी दरों समेत विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बुधवार को भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस जिला कमेटी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कमिश्नरी कार्यालय पहुंचे और सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए धरने पर बैठ गए।

स्मार्ट मीटर को लेकर जताया विरोध
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने स्मार्ट मीटर व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि इसके नाम पर आम उपभोक्ताओं पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने बिजली की बढ़ी दरों को वापस लेने और आम जनता को राहत देने की मांग की।

महंगाई और छात्रों पर लाठीचार्ज का मुद्दा उठाया
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा। नेताओं ने कहा कि लगातार बढ़ती महंगाई से आम आदमी का घरेलू बजट बिगड़ रहा है। इसके साथ ही छात्रों पर कथित लाठीचार्ज के मुद्दे को भी उठाते हुए विरोध जताया गया।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर पार्टी सड़क से लेकर सदन तक संघर्ष जारी रखेगी। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts