राम मंदिर चढ़ावा चोरी

 अयोध्या में सड़क पर उतरे वकील, पुलिस ने रोका
बोले- चंपत राय पर एफआईआर दर्ज करो
अयोध्या (एजेंसी)।अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले में अब ट्रस्ट के सदस्यों के बीच आरोप-प्रत्यारोप शुरू हो गए हैं। पहली बार राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के ट्रस्टी महंत दिनेंद्र दास महाराज ने पूर्व पदाधिकारी गोपाल राव पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा- पूरी गलती गोपाल राव की है। वे राजनीति कर रहे हैं। वो सबको उलझा देते हैं।


वो राम की परंपरा नहीं मानते। वहीं, सुबह 11.45 बजे अयोध्या में 500 से ज्यादा वकील सड़क पर उतर आए। चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव पर एफआईआर की मांग कर नारेबाजी करने लगे।  सिविल लाइन चौकी जाकर उन तीनों समेत 4 लोगों के खिलाफ शिकायत दी। फैजाबाद बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कालका प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ अयोध्या थाने की ओर जाते अधिवक्ताओं को पुलिस ने रोका।

अयोध्या में फैजाबाद बार एसोसिएशन के सदस्यों ने राम मंदिर में दान की कथित चोरी के मामले में चंपत राय, अनिल मिश्रा और गोपाल राव के खिलाफ राम जन्मभूमि थाने में शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। बार एसोसिएशन के सचिव शैलेंद्र कुमार जायसवाल ने बताया कि शिकायत की पावती उन्हें प्राप्त हो गई है। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं करती है तो मामले में हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया जाएगा। फिलहाल पुलिस शिकायत की जांच कर रही है।

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य महंत दिनेंद्र दास महाराज ने राम मंदिर दान गबन मामले को लेकर मंदिर के सहायक प्रशासक गोपाल राव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि इस पूरे विवाद के लिए गोपाल राव जिम्मेदार हैं और वह मंदिर की परंपराओं से हटकर राजनीति कर रहे हैं।

महंत दिनेंद्र दास ने कहा कि उत्तर प्रदेश के ट्रस्टी भगवान राम की परंपराओं का पालन करते हैं, जबकि गोपाल राव ऐसा नहीं करते। उनके अनुसार गोपाल राव अनावश्यक रूप से मामलों को उलझाते हैं और इसी वजह से यह विवाद गहराया है। उन्होंने आरोप लगाया कि मंदिर प्रशासन में राजनीति का माहौल बनाया जा रहा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts