राजा रघुवंशी हत्याकांड
सोनम के जमानत के खिलाफ सुप्रीमकोर्ट पहुंची सरकार
कहा- देश छोड़कर भाग सकती है
शिलांग (एजेंसी)।बीते साल 2025 में हुए राजा रघुवंशी हत्या मामले में अब एक नया मोड़ सामने आया है। मेघायल में हनीमून के दौरान पति की हत्या करने की आरोपी पत्नी सोनम रघुवंशी की जमानत के खिलाफ राज्य सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंच गई है। मेघालय सरकार ने सुप्रीम कोर्ट से आरोपी की जमानत रद्द करने की मांग की है।
मामले में सुप्रीम कोर्ट में जस्टिस एमएम सुंदरेश और जस्टिस शील नागू की बेंच के सामने देश के सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने गुरुवार को यह मामला उठाया। उन्होंने अदालत से इस याचिका पर तुरंत सुनवाई करने की मांग की, जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। अब इस मामले की सुनवाई शुक्रवार को होगी।
सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने कोर्ट में दलील दी कि हाईकोर्ट ने मुख्य आरोपी को जमानत देकर गलती की है। आरोपी के देश छोड़कर भागने की पूरी आशंका है, इसलिए इस मामले की तुरंत सुनवाई जरूरी है।


No comments:
Post a Comment