'पंच परिवर्तन' और 'बूथ सशक्तिकरण' से गढ़ेगे जीत का आधार
हरमन सिटी में भाजपा जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक संपन्न
मेरठ/। हरमन सिटी स्थित भारतीय जनता पार्टी के क्षेत्रीय कार्यालय पर जिला इकाई की जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक गरिमामयी माहौल में संपन्न हुई। बैठक में संगठनात्मक कार्यों की समीक्षा करने के साथ-साथ आगामी अभियानों की व्यापक रूपरेखा तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने की तथा संचालन जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर ने किया। बैठक के मुख्य अतिथि एवं जिला प्रभारी/क्षेत्रीय उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता ने संगठन की मजबूती पर बल दिया। बैठक में बूथ सशक्तिकरण, डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म (DLP), 'एक पेड़ मां के नाम' वृक्षारोपण अभियान और आगामी एमएलसी शिक्षक चुनाव को लेकर विस्तार से रणनीति बनाई गई। बताया गया कि जिले को डिजिटल लर्निंग प्लेटफॉर्म के तहत 28,000 पंजीकरण का लक्ष्य मिला है, जिसके सापेक्ष अब तक 4,500 प्रमाण पत्र तैयार कर लिए गए हैं। वहीं एमएलसी शिक्षक चुनाव के लिए सभी मंडलों में संयोजकों की नियुक्ति कर दी गई है, जहां 11-11 सदस्यों की टोली निर्धारित समय सीमा में अपने लक्ष्यों को पूरा करेगी। वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं से 'पंच परिवर्तन' और 'सामाजिक समरसता' के संदेश को जन-जन तक ले जाने का आह्वान किया।
22 तारीख को चारों विधानसभाओं में होंगे बूथ सम्मेलन जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल ने आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की घोषणा करते हुए कहा कि आने वाली 22 तारीख को जिले की चारों विधानसभाओं में बूथ सम्मेलन आयोजित किए जाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं को "हमारा बूथ सबसे मजबूत" और "बूथ जीता तो चुनाव जीता" का मूल मंत्र देते हुए इन सम्मेलनों को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प दिलाया। जिला अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा एक अनुशासित और संस्कारों वाली पार्टी है, जहां राष्ट्रीय अध्यक्ष की रिक्त सीट पर भी एक साधारण मंडल अध्यक्ष को प्रत्याशी बना दिया जाता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से सदाचार का पालन करने और सरकार की जनकल्याणकारी उपलब्धियों को घर-घर पहुंचाने की अपील की। अंत में उन्होंने सदन में उपस्थित सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। बैठक को क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल बजरंगी एवं अंकुर राणा ने भी संबोधित किया।
बैठक में यह रहे उपस्थित इस महत्वपूर्ण बैठक में जिला अध्यक्ष हरवीर सिंह पाल, जिला प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, क्षेत्रीय मंत्री इंद्रपाल सिंह व अंकुर राणा, जिला महामंत्री भंवर सिंह तोमर व समीर चौहान, जिला उपाध्यक्ष फिरेराम धनतला व ओमप्रकाश पाल, जिला मंत्री मुकेश शास्त्री व विमला जाटव, रॉबिन गुर्जर, उदय प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी संजीव राणा, कुलदीप तोमर, जिला आईटी संयोजक विनय शर्मा, ब्लॉक प्रमुख ब्रह्म सिंह, जिला पंचायत सदस्य सुनील प्रधान शामिल हुए। इसके साथ ही विभिन्न मोर्चों के जिला अध्यक्ष मंजू सेठी, पंकज चौहान, मोहन गुर्जर, आयुष चपराना, राजेश सोम, वीर चौधरी, मंडल अध्यक्ष विक्रम सोम, विनोद जैन, मनिंदर विहान, प्रताप सिंह सहित बड़ी संख्या में वरिष्ठ व देवतुल्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।



No comments:
Post a Comment