रोमांचक मुकाबले में जीडी गोयंका रेड ने वॉरियर्स को एक विकेट से हराया
मेरठ। हापुड़ रोड स्थित जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को खेले गए रोमांचक मुकाबले में जीडी गोयंका रेड ने गोयंका वॉरियर्स को एक विकेट से शिकस्त दी।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोयंका वॉरियर्स ने 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 161 रन बनाए। टीम की ओर से समर्थ ने 40, अर्श ने 37 और पार्थ त्यागी ने 36 रन का योगदान दिया। जीडी गोयंका रेड की ओर से प्रभजीत और इशांत ने दो-दो विकेट लिए।
162 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जीडी गोयंका रेड ने 19.1 ओवर में नौ विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाकर रोमांचक जीत दर्ज की। विजेता टीम के लिए पार्थ गोस्वामी ने 41, सिद्धांत वर्मा ने 40 और अर्थव ने 30 रन की महत्वपूर्ण पारियां खेलीं। वॉरियर्स की ओर से आरव और मृदुल ने दो-दो, जबकि सजल ने एक विकेट हासिल किया।
मैच के समापन पर खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्रिकेट कोच अतहर अली ने सीबीएसई ट्रायल की तैयारी के लिए 14 खिलाड़ियों को विशेष प्रशिक्षण भी दिया।


No comments:
Post a Comment