बारिश बनी बाधा, समर क्रिकेट कैंप में खिलाड़ियों ने सीखे रक्षात्मक खेल के गुर

ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में 100 से अधिक खिलाड़ियों ने लिया प्रशिक्षण

मेरठ। लगातार दो दिन हुई बारिश के कारण गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी के मैदान जलमग्न हो गए, जिससे अभ्यास और मैच आयोजित नहीं हो सके। इसके बाद क्रिकेट कोच अतहर अली के निर्देशन में ऋषभ क्रिकेट एकेडमी में विशेष समर क्रिकेट कैंप आयोजित किया गया, जिसमें तीनों एकेडमियों के 100 से अधिक युवा क्रिकेटरों ने भाग लिया।

कैंप में खिलाड़ियों को बल्लेबाजी और गेंदबाजी की आधुनिक तकनीकों का प्रशिक्षण दिया गया। बल्लेबाजों को कवर ड्राइव, स्ट्रेट ड्राइव, कट शॉट और रक्षात्मक बल्लेबाजी (डिफेंस) का अभ्यास कराया गया, जबकि गेंदबाजों को लेग स्पिन, ऑफ स्पिन, गुगली, कटर और यॉर्कर जैसी गेंदें फेंकने के गुर सिखाए गए।

कोच अतहर अली ने बताया कि कैंप में खिलाड़ियों को नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है और यह आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस प्रशिक्षण का उद्देश्य खिलाड़ियों को अंडर-9, अंडर-12, अंडर-14 और अंडर-16 वर्ग के आगामी ट्रायल और प्रतियोगिताओं के लिए बेहतर तरीके से तैयार करना है।

कैंप में विभिन्न आयु वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान रजनी, खुशबू सहित अन्य खेल प्रेमी भी मौजूद रहे।

अतहर अली ने बताया कि गुरु तेग बहादुर क्रिकेट एकेडमी और आईटीआई क्रिकेट एकेडमी में आयोजित 15वें विवेक पांडे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट का समापन हो चुका है। जल्द ही जूनियर और सब-जूनियर वर्ग में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts