ऑरेंज अलर्ट के चलते मेरठ में आज सभी स्कूल बंद

डीएम के आदेश पर कक्षा 1 से 12 तक सभी बोर्डों के विद्यालयों में अवकाश, लगातार बारिश के बीच छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता

मेरठ। मौसम विभाग द्वारा आज तेज आंधी, भारी बारिश और ओलावृष्टि की संभावना जताते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किए जाने के बाद मेरठ जिला प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाते हुए जिले के सभी स्कूलों में शुक्रवार, 10 जुलाई को अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह के निर्देश पर जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी परिषदीय, सीबीएसई, आईसीएसई तथा अन्य सभी बोर्डों से संबद्ध मान्यता प्राप्त विद्यालयों में कक्षा 1 से 12 तक की सभी कक्षाओं का संचालन 10 जुलाई को बंद रहेगा। यह निर्णय लगातार तीन दिनों से हो रही बारिश, जलभराव की स्थिति और विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

शहर के कई इलाकों में भारी जलभराव और खराब मौसम की स्थिति के बीच दीवान पब्लिक स्कूल, वेस्ट एंड रोड ने भी नर्सरी से कक्षा 12 तक के सभी विद्यार्थियों के लिए 10 जुलाई का अवकाश घोषित कर दिया है। स्कूल प्रशासन ने कहा कि छात्रों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और मौसम सामान्य होने के बाद ही नियमित रूप से कक्षाओं का संचालन किया जाएगा।

प्रशासन ने अभिभावकों से अपील की है कि वे मौसम विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा अत्यंत आवश्यक होने पर ही बच्चों को घर से बाहर निकालें। खराब मौसम के दौरान सतर्कता बरतने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह भी दी गई है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts