कांवड़ यात्रा की तैयारियों का डीएम-एसएसपी ने लिया जायजा

गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का स्थलीय निरीक्षण, अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश

मेरठ, 14 जुलाई। आगामी कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर जिलाधिकारी डॉ. वी.के. सिंह और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अविनाश पांडे ने मंगलवार को गंगनहर पटरी कांवड़ मार्ग का संयुक्त स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्रा मार्ग पर सुरक्षा, साफ-सफाई और अन्य मूलभूत व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने सलावा पुल, अटेरना पुल, दौराला पुल, नानू पुल, भलसौना पुल, पूठखास पुल, भोला की झाल, जानी पुल, सिवालखास पुल से बाबा भूरेशाह दरगाह तक कांवड़ मार्ग का निरीक्षण किया।

जिलाधिकारी ने मार्ग पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, सड़क मरम्मत, जल निकासी, शौचालय, पेयजल, साइनेज, स्ट्रीट लाइट, झाड़ियों की कटाई, गोताखोर एवं मोटरबोट की व्यवस्था, विद्युत पोलों को पॉलीथीन से कवर करने, ट्रांसफार्मरों पर जाली लगाने, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, रूट डायवर्जन योजना और संवेदनशील स्थलों के चिन्हांकन की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण करते हुए सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्ण करने तथा किसी भी प्रकार की कमी न रहने देने के निर्देश दिए, ताकि कांवड़ यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी नूपुर गोयल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. राम प्रसाद, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सत्य प्रकाश सिंह, एसडीएम सरधना उदित नारायण सेंगर, जिला पंचायत राज अधिकारी वीरेन्द्र सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts