‘पीएम मोदी को कैमरे का नहीं, दिल का एंगल बदलना चाहिए’: संसद में प्रियंका गांधी का तंज

नई दिल्ली। पेपर लीक पर रोक लगाने के लिए सरकार की ओर से संसद में ‘पब्लिक एग्जामिनेशन (अनुचित साधनों की रोकथाम) संशोधन विधेयक, 2026’ पेश किए जाने के बाद मंगलवार को लोकसभा में इस मुद्दे पर चर्चा हुई। इस दौरान कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने नीट पेपर लीक मामले और जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधा।

प्रियंका गांधी ने कहा, “पीएम मोदी को कैमरे का एंगल नहीं, बल्कि दिल का एंगल बदलना पड़ेगा। ये जेनरेशन झूठ पकड़ सकती है। GenZ का भरोसा जीतना है, तो प्रधानमंत्री जी नए एंगल से वीडियो बनाने से काम नहीं चलेगा।”

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से छात्रों के प्रदर्शन के दौरान सोशल मीडिया पर साझा किए गए वीडियो का भी जिक्र किया। प्रियंका गांधी के मुताबिक, जंतर-मंतर पर छात्रों के प्रदर्शन को लेकर प्रधानमंत्री ने दो इंस्टाग्राम रील साझा की थीं। इनमें एक वीडियो में पेपर लीक के खिलाफ सख्त कानून बनाने और कार्रवाई का भरोसा जताया गया था, जबकि दूसरे वीडियो में छात्रों के समर्थन के लिए धन्यवाद दिया गया था।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts