विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर मेडिकल कॉलेज में जनजागरूकता कार्यक्रम, सीएमई और नि:शुल्क स्क्रीनिंग शिविर
मेरठ। विश्व हेपेटाइटिस दिवस के अवसर पर मंगलवार को एलएलआरएम मेडिकल कॉलेज, मेरठ के मॉडल ट्रीटमेंट सेंटर (हेपेटाइटिस क्लिनिक) की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम, कंटीन्यूइंग मेडिकल एजुकेशन (सीएमई) और नि:शुल्क हेपेटाइटिस स्क्रीनिंग शिविरों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को हेपेटाइटिस के प्रति जागरूक करना, चिकित्सकों को नवीनतम उपचार एवं प्रबंधन की जानकारी देना तथा राष्ट्रीय वायरल हेपेटाइटिस नियंत्रण कार्यक्रम (एनवीएचसीपी) के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाना रहा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी, मेरठ डॉ. राम प्रसाद रहे, जबकि अध्यक्षता मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) आर.सी. गुप्ता ने की। इस अवसर पर एसआईसी डॉ. धीरज बलियान, सीएमएस डॉ. अजीत चौधरी, मेडिकल सुपरिंटेंडेंट डॉ. अनुपमा वर्मा, चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. योगिता सिंह, रक्ताधान चिकित्सा विभागाध्यक्ष डॉ. नेहा सिंह, डॉ. आभा गुप्ता, डॉ. संध्या गौतम, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. स्नेलता वर्मा, डॉ. विवेक ऋषि, जिला नोडल अधिकारी डॉ. सुधीर चौधरी और एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ. रचना टंडन सहित चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और चिकित्सक मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment