एकतरफा प्यार में छात्रा को मारा चाकू, मौत
- पीलीभीत मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन रूम में हुई घटनापीलीभीत (एजेंसी)।पीलीभीत में एकतरफा प्यार में युवक ने छात्रा पर चाकू से हमला कर दिया। इलाज के दौरान छात्रा की मौत हो गई। प्रारंभिक जांच में पता चला कि प्रेम प्रसंग झगड़े के चलते युवक ने सुबह साढ़े 9 बजे मेडिकल कॉलेज में घुसकर छात्रा पर हमला किया। इसमें छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। हालत गंभीर होने पर उसे मेडिकल कॉलेज से बरेली के एसआरएमएस हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। दोपहर करीब 2 बजे छात्रा ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
पुलिस के अनुसार, बरेली की रहने वाली कशिश पटेल (22) पीलीभीत मेडिकल कॉलेज में पैरामेडिकल की छात्रा है। मंगलवार सुबह करीब 9 बजे वह कॉलेज पहुंची थी। वह सीटी स्कैन रूम में महिला कर्मचारी के साथ काम कर रही थी। तभी वहां कशिश के साथ पढ़ने वाला सागर (24) भी पहुंच गया।
साथ पढ़ने वाले छात्रों के मुताबिक, दोनों में अफेयर चल रहा था। सुबह दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। इसके बाद सागर ने बैग से चाकू निकाला और सीटी स्कैन रूम में ही कशिश पर चाकू से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने आई महिला कर्मचारी निधि भी गंभीर रूप से घायल हो गई। अस्पताल प्रशासन ने दोनों को भर्ती किया और प्राथमिक इलाज के बाद बरेली रेफर कर दिया। जहां, इलाज के दौरान करीब 2 बजे कशिश की मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी छात्र सागर मौके से भागने का प्रयास कर रहा था, लेकिन मेडिकल कॉलेज के सुरक्षाकर्मियों ने मुस्तैदी दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी सागर हमले की तैयारी पहले से करके आया था। चर्चा है कि दोनों छात्रों के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी रंजिश के चलते आरोपी अपने बैग में करीब 12 इंच लंबा चाकू छिपाकर मेडिकल कॉलेज पहुंचा था। पुलिस इस पहलू की भी जांच कर रही है कि वारदात पूर्व नियोजित थी या नहीं।
पुलिस अब दोनों छात्रों के संबंधों, विवाद की वजह और घटना से पहले की परिस्थितियों की जांच कर रही है। सीओ सिटी अमरनाथ वर्मा ने बताया कि छात्रा की मौत के बाद मामले को हत्या में तरमीम किया जा रहा है। पुलिस रंजिश सहित सभी संभावित पहलुओं की गहन जांच कर रही है, ताकि अदालत में आरोपी के खिलाफ मजबूत साक्ष्य पेश किए जा सकें।


No comments:
Post a Comment