अनुशासन, नीटनेस और समय की पाबंदी के लिए विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मेरठ। विद्यार्थियों में अनुशासन, स्वच्छता और समय की पाबंदी की भावना विकसित करने के उद्देश्य से गुरु तेग बहादुर पब्लिक स्कूल में 'नीट बैग प्रतियोगिता' का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को विद्यालय प्रबंधन की ओर से सम्मानित किया गया।
प्रतियोगिता में उन विद्यार्थियों का चयन किया गया, जिन्होंने अपनी वेशभूषा की स्वच्छता, नीटनेस, व्यवस्थित स्कूल बैग, समय पर विद्यालय पहुंचने तथा अनुशासित व्यवहार में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
सम्मानित होने वाले विद्यार्थियों में युक्ति, आहिल, आयुष जाना, गर्व सोम, शिवम डे, अदिति, उमर, अवनी साहू, अरहान, आयरा, केशव, सुभान सैफी, माही सिंह, अनंत मलिक, सक्षम, नामिक ठाकुर, केशव, सूफियान, मुकुल अग्रवाल, सफान, अरहान सिद्दीकी, हमजा, कबीर अहमद, मोहम्मद उमर सहित अन्य छात्र-छात्राएं शामिल रहे। इन विद्यार्थियों ने अपनी यूनिफॉर्म, हेयर स्टाइल, जूतों की स्वच्छता और समय की पाबंदी में उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. गोपाल दीक्षित ने विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए कहा कि अनुशासन, स्वच्छता और समय का पालन जीवन में सफलता की पहली सीढ़ी हैं। उन्होंने सभी विद्यार्थियों से इन गुणों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने और विद्यालय का नाम रोशन करने का आह्वान किया।


No comments:
Post a Comment