कमिश्नरी पर घमासान:
गेट पर रोके गए स्कूल-नर्सिंग होम संचालक, व्यापारियों और महिलाओं का जोरदार प्रदर्शन
सेंट्रल मार्केट सीलिंग विवाद गरमाया, कमिश्नर से मिलने पहुंचे प्रतिनिधियों को बाहर ही रोका
मेरठ। सेंट्रल मार्केट सीलिंग प्रकरण को लेकर शनिवार को कमिश्नरी परिसर के बाहर जबरदस्त प्रदर्शन हुआ। स्कीम नंबर-7 के तहत सील किए गए स्कूलों, नर्सिंग होम और क्लीनिकों के संचालक कमिश्नर से मिलने पहुंचे, लेकिन कमिश्नरी का मुख्य गेट बंद होने के कारण उन्हें प्रवेश नहीं दिया गया।
ऑल इंडिया स्कूल लीडर्स एसोसिएशन के बैनर तले पहुंचे संचालकों ने कमिश्नर से मुलाकात के लिए प्रतिनिधिमंडल भेजने की अनुमति मांगी। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक, स्कूल संचालक, नर्सिंग होम संचालक और व्यापारी कमिश्नरी गेट पर एकत्र रहे।
महिलाएं भी उतरीं मैदान में
धरना-प्रदर्शन में सेंट्रल मार्केट के व्यापारियों के साथ बड़ी संख्या में महिलाओं ने भी भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने सीलिंग कार्रवाई से प्रभावित लोगों को राहत देने और उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान करने की मांग उठाई।
गेट पर बढ़ी हलचल, समाधान की मांग तेज
कमिश्नरी गेट पर काफी देर तक तनावपूर्ण माहौल बना रहा। प्रदर्शनकारी लगातार प्रशासन से वार्ता और प्रतिनिधिमंडल को मिलने की अनुमति देने की मांग करते रहे। उनका कहना था कि सीलिंग कार्रवाई से शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार से जुड़े सैकड़ों परिवार प्रभावित हुए हैं, इसलिए प्रशासन मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए जल्द समाधान निकाले।


No comments:
Post a Comment