महिला आयोग की सदस्य मनीषा अहलावत ने की जनसुनवाई, महिलाओं की समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

मेरठ, 22 जुलाई। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य  मनीषा अहलावत ने बुधवार को सर्किट हाउस में महिलाओं से संबंधित मामलों की जनसुनवाई की। जनसुनवाई के दौरान कुल 09 प्रकरण प्राप्त हुए, जिनके निस्तारण के लिए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जनसुनवाई के दौरान मनीषा अहलावत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि महिलाओं की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। उन्होंने महिलाओं से अपनी समस्याएं खुलकर रखने की अपील की। साथ ही पुलिस अधिकारियों को महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों में तत्काल संज्ञान लेकर प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

जनसुनवाई के बाद महिला आयोग की सदस्य ने ग्राम पंचायत इंचौली स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय में आयोजित जनचौपाल कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने सरकार की ओर से संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी।

कार्यक्रम में छोटे बच्चों का अन्नप्राशन और गर्भवती महिलाओं की गोदभराई की रस्म भी संपन्न कराई गई। इस अवसर पर संबंधित विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts