वनप्लस ने लॉन्च किया एन6एक्स, 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले से लैस स्मार्टफोन
नोएडा। ग्लोबल टेक्नोलॉजी ब्रांड वनप्लस ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन वनप्लस एन6एक्स लॉन्च किया है। एन सीरीज का यह स्मार्टफोन लंबी बैटरी लाइफ, आकर्षक डिजाइन और दमदार प्रदर्शन को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि इसमें 7000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो एक बार चार्ज करने पर 2.5 दिन तक चल सकती है।
कंपनी के अनुसार फोन की बैटरी 20.56 घंटे की वीडियो स्ट्रीमिंग, 133 घंटे से अधिक म्यूजिक प्लेबैक और 25 घंटे तक सोशल मीडिया उपयोग का साथ देती है। बैटरी 1 प्रतिशत रहने पर भी अल्ट्रा पावर सेविंग मोड के जरिए आवश्यक कार्य किए जा सकते हैं। बैटरी को 1,600 चार्ज साइकिल और छह वर्ष तक 80 प्रतिशत क्षमता बनाए रखने के लिए डिजाइन किया गया है।
वनप्लस एन6एक्स दो रंगों बरगंडी रेड और आइस ब्लू में उपलब्ध होगा। स्मार्टफोन में 120Hz आई-कम्फर्ट डिस्प्ले, 300 प्रतिशत अल्ट्रा वॉल्यूम स्पीकर और आकर्षक कैमरा डिजाइन दिया गया है।
ड्यूरेबिलिटी के लिहाज से फोन MIL-STD-810H मिलिट्री ग्रेड प्रमाणन और IP64 डस्ट एवं वाटर रेजिस्टेंस के साथ आता है। कंपनी का दावा है कि इसे अत्यधिक तापमान, धूल, पानी और गिरने जैसी परिस्थितियों में भी परीक्षण किया गया है।
स्मार्टफोन मीडियाटेक डाइमेंसिटी 6360 एपेक्स प्रोसेसर और ऑक्सीजनओएस 16 पर चलता है। इसमें 5,300 वर्ग मिलीमीटर का वीसी कूलिंग सिस्टम दिया गया है, जिससे लंबे समय तक गेमिंग और मल्टीटास्किंग के दौरान भी फोन का प्रदर्शन बेहतर बना रहता है।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ एआई पोर्ट्रेट ग्लो और कई इनबिल्ट एआई एडिटिंग फीचर भी उपलब्ध हैं, जिससे कम रोशनी में भी बेहतर तस्वीरें ली जा सकती हैं।


No comments:
Post a Comment