शुद्धता और पोषण के मानकों पर खरा उतरा टाटा सॉल्ट

मेरठ। आयोडीन युक्त नमक के क्षेत्र में अग्रणी ब्रांड टाटा सॉल्ट ने शुद्धता और निर्धारित आयोडीन स्तर बनाए रखने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई है। कंपनी के अनुसार, हालिया प्रयोगशाला परीक्षण में 100 नमूनों की जांच के दौरान टाटा सॉल्ट सबसे अधिक शुद्ध पाया गया, जिससे गुणवत्ता और विश्वसनीयता के प्रति उसका दावा और मजबूत हुआ है।

कंपनी का कहना है कि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य और पोषण को ध्यान में रखते हुए टाटा सॉल्ट के उत्पादों का नियमित रूप से कड़े आंतरिक एवं सरकारी मानकों के अनुरूप परीक्षण कराया जाता है। इससे प्रत्येक पैक में उच्च स्तर की शुद्धता के साथ आवश्यक मात्रा में आयोडीन सुनिश्चित किया जाता है।

कंपनी के अनुसार, उसका उद्देश्य ऐसा उत्पाद उपलब्ध कराना है जो उपभोक्ताओं के दैनिक पोषण में योगदान देने के साथ गुणवत्ता और भरोसे की कसौटी पर भी खरा उतरे।

टाटा सॉल्ट का कहना है कि स्वतंत्र परीक्षणों में लगातार बेहतर प्रदर्शन से ब्रांड की विश्वसनीयता और मजबूत हुई है। बढ़ती स्वास्थ्य जागरूकता के बीच कंपनी प्रत्येक पैक में शुद्धता और आवश्यक आयोडीन उपलब्ध कराने की अपनी प्रतिबद्धता पर कायम रहने की बात कहती है, ताकि उपभोक्ताओं को बेहतर पोषण का लाभ मिल सके।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts