कैशफ्री पेमेंट्स का नए कारोबारियों को तोहफा, 20 लाख रुपये तक जीरो पेमेंट गेटवे फीस

31 मार्च 2027 तक साइन-अप करने वाले नए कारोबारियों को मिलेगा ऑफर, तेज ऑनबोर्डिंग और अगले दिन पेमेंट सेटलमेंट की सुविधा

गाजियाबाद, 22 जुलाई। भारत की एआई-नेटिव पेमेंट्स कंपनी कैशफ्री पेमेंट्स ने नए कारोबारियों के लिए पेमेंट गेटवे फीस में बड़ी छूट की घोषणा की है। कंपनी के अनुसार, 31 मार्च 2027 तक प्लेटफॉर्म पर साइन-अप करने वाले नए कारोबारियों को पहले 20 लाख रुपये के ग्रॉस मर्चेंडाइज वैल्यू (जीएमवी) पर शून्य फीसदी पेमेंट गेटवे फीस का लाभ मिलेगा।

कंपनी ने बताया कि यह ऑफर खास तौर पर शुरुआती और तेजी से बढ़ रहे उन कारोबारियों के लिए है, जो ऑनलाइन चैनलों के माध्यम से बिक्री करते हैं। इसका उद्देश्य त्योहारों के सीजन से पहले छोटे और मध्यम कारोबारियों को कारोबार बढ़ाने में मदद करना है।

कैशफ्री पेमेंट्स के सह-संस्थापक और सीईओ आकाश सिन्हा ने कहा कि औसत एसएमबी या डी2सी कारोबार की करीब 40 फीसदी वार्षिक बिक्री त्योहारों के सीजन में होती है। ऐसे में इस दौरान पेमेंट सिस्टम की विश्वसनीयता और बेहतर कैशफ्लो बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है। उन्होंने कहा कि पेमेंट गेटवे फीस हटाने से कारोबारियों को अपने मार्जिन का बेहतर इस्तेमाल करने और इन्वेंट्री, विज्ञापन तथा लॉजिस्टिक्स में निवेश करने का अवसर मिलेगा।

कंपनी के मुताबिक, नए मर्चेंट साइन-अप करने के कुछ ही मिनटों में प्लेटफॉर्म पर काम शुरू कर सकते हैं। इसके अलावा, सामान्य दो दिन के सेटलमेंट साइकल के बजाय अगले दिन पेमेंट मिलने की सुविधा भी दी जाएगी। इससे त्योहारों के दौरान बढ़ी बिक्री के बीच कारोबारियों को स्टॉक और विज्ञापन पर खर्च करने के लिए बेहतर कैशफ्लो मिल सकेगा।

ऑफर के तहत जुड़ने वाले प्रत्येक मर्चेंट को साइन-अप के समय से ही एक समर्पित अकाउंट मैनेजर भी उपलब्ध कराया जाएगा, जो बिक्री के दौरान आवश्यक सहायता प्रदान करेगा। कंपनी का दावा है कि यह ऑफर भारत के एसएमबी कारोबारियों को जीरो-कॉस्ट ऑनबोर्डिंग, तेज गो-लाइव और त्वरित सेटलमेंट की सुविधा देगा।

त्योहारों के सीजन से पहले अपनी ऑनलाइन सेवाएं शुरू करने के इच्छुक कारोबारी 31 मार्च 2027 से पहले इस शून्य फीसदी फीस ऑफर का लाभ लेने के लिए कैशफ्री पेमेंट्स के प्लेटफॉर्म पर साइन-अप कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts