नीट यूजी 2026 में बुलंदशहर के आकाश संस्थान के 5 छात्रों ने बनाई पहचान, राज्यवर्धन ने हासिल की AIR 746

बुलंदशहर। आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड (AESL) के बुलंदशहर सेंटर के पांच छात्रों ने नीट यूजी 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए शीर्ष रैंक हासिल की हैं। संस्थान ने इसे छात्रों की मेहनत, अनुशासित तैयारी और विशेषज्ञ शिक्षकों के मार्गदर्शन का परिणाम बताया है।

बुलंदशहर सेंटर के राज्यवर्धन ने ऑल इंडिया रैंक (AIR) 746 प्राप्त कर संस्थान में पहला स्थान हासिल किया। इसके अलावा रजत कुमार (AIR 5148), आशीष कुमार सैनी (AIR 14451), दिव्यांश गौड़ (AIR 18860) और निहारिका शर्मा (AIR 19935) ने भी उल्लेखनीय सफलता अर्जित की।

संस्थान के अनुसार, इस वर्ष देशभर में आकाश के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया है। टॉप-10 में चार, टॉप-50 में 18 और टॉप-100 में 41 छात्रों ने स्थान बनाया है। संस्थान का कहना है कि यह सफलता उसकी छात्र-केंद्रित शिक्षण प्रणाली, अनुभवी फैकल्टी, व्यापक अध्ययन सामग्री, नियमित टेस्ट और व्यक्तिगत मार्गदर्शन का परिणाम है।

सफल छात्रों ने अपनी उपलब्धि पर खुशी जताते हुए कहा कि यह उनके लिए सपना पूरा होने जैसा है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता के विश्वास और आकाश के शिक्षकों के निरंतर मार्गदर्शन को दिया। छात्रों ने बताया कि नियमित मॉक टेस्ट, विस्तृत प्रदर्शन विश्लेषण, डाउट सॉल्विंग सेशन और अनुशासित कक्षा शिक्षण ने उनकी तैयारी को मजबूत बनाया।

आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के रीजनल डायरेक्टर डॉ. यशपाल ने सभी सफल छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि उनकी मेहनत, अनुशासन और सीखने की लगन ने उन्हें यह मुकाम दिलाया है। उन्होंने छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे आकाश परिवार के लिए गर्व का विषय है।

संस्थान के अनुसार, उसका इंटीग्रेटेड लर्निंग इकोसिस्टम विशेषज्ञ शिक्षकों, वैज्ञानिक तरीके से तैयार अध्ययन सामग्री, तकनीक आधारित शिक्षण, नियमित मूल्यांकन, एआई आधारित प्रदर्शन विश्लेषण और व्यक्तिगत मेंटरिंग के माध्यम से विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की बेहतर तैयारी में सहयोग प्रदान करता है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts