यूपी में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 182 पीसीएस अधिकारियों के तबादले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 182 पीसीएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। तबादले की सूची जारी होने के साथ ही संबंधित अधिकारियों को नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं। इससे पहले सरकार ने 18 पीसीएस अधिकारियों के स्थानांतरण के आदेश जारी किए थे।

कार्मिक एवं नियुक्ति विभाग के प्रमुख सचिव एम. देवराज के अनुसार, स्थानांतरण आदेश विशेष सचिव अवनीश सक्सेना की ओर से संबंधित अधिकारियों को भेज दिए गए हैं। तबादलों में कई महिला अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी सूची के अनुसार, प्रतिभा मिश्रा को एसडीएम वाराणसी से एसडीएम कानपुर देहात, सुरभि शर्मा को एसडीएम कानपुर देहात से उपजिलाधिकारी बागपत तथा पुष्पेंद्र पटेल को एसडीएम गाजीपुर से एसडीएम अंबेडकर नगर भेजा गया है। शुभम यादव को उपजिलाधिकारी उन्नाव से एसडीएम बुलंदशहर, गोपाल शर्मा को एसडीएम मैनपुरी से उपजिलाधिकारी बरेली और मिथलेश कुमार तिवारी को एसडीएम रायबरेली से एसडीएम मैनपुरी बनाया गया है।

इसी क्रम में लवलीत कौर को एसडीएम हाथरस से ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ओएसडी, पुष्पनाथ चौधरी को एसडीएम अमरोहा से एसडीएम उन्नाव तथा देवेंद्र प्रताप सिंह को यूपीडा से एसडीएम झांसी नियुक्त किया गया है। प्रज्ञा पाण्डेय को हसनगंज (उन्नाव) से एसडीएम बाराबंकी, अजेंद्र सिंह को कौशांबी से एसडीएम उन्नाव, अभिनव यादव को मिश्रिख (सीतापुर) से जालौन, आकांक्षा गौतम को सीतापुर से उपजिलाधिकारी सोनभद्र तथा शिखा शुक्ला को सीतापुर से उपजिलाधिकारी कानपुर नगर तैनात किया गया है।

सरकार का कहना है कि यह प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी, पारदर्शी और जनहितकारी बनाने की नियमित प्रक्रिया का हिस्सा है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts