17 वर्षीय महिला क्रिकेटर ने लगाई फांसी
विदर्भ टीम में चयन नहीं होने से तनाव में थी अदिति चौकांडे
अकोला/नागपुर। महाराष्ट्र के अकोला की रहने वाली 17 वर्षीय महिला क्रिकेटर अदिति मोरेश्वर चौकांडे ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, अदिति का चयन विदर्भ क्रिकेट एसोसिएशन की टीम में नहीं हुआ था, जिसके चलते वह गहरे तनाव में थी। बताया गया कि वह पिछले दो वर्षों से नागपुर में रहकर क्रिकेट की तैयारी और नियमित अभ्यास कर रही थी।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के पीछे के कारणों की पड़ताल की जा रही है। इस घटना से खेल जगत में शोक की लहर है।


No comments:
Post a Comment