व्यापारी के घर से दिन दहाड़े  12 लाख नकद व आठ तोला सोना ले उड़े बदमाश

मेरठ, 22 जुलाई (संवाददाता)। मेरठ के हस्तिनापुर स्थित डी ब्लॉक कॉलोनी में बुधवार को दिनदहाड़े बदमाशों ने एक किराना व्यापारी के घर का ताला तोड़कर 12 लाख रुपये की नकदी और लगभग आठ तोला सोने के आभूषण चोरी कर लिए। घटना के समय व्यापारी और उनका पुत्र दुकान पर मौजूद थे।

जानकारी के अनुसार, पीड़ित व्यापारी हरीश की थाना परिसर के सामने मुख्य मार्ग पर किराना की दुकान है। सुबह घर में ताला लगाकर वह अपने पुत्र के साथ दुकान पर चले गए थे। दोपहर करीब एक बजे व्यापारी के भाई सुरेंद्र ने घर का मुख्य गेट खुला देखा और इसकी सूचना हरीश को दी।

घर पहुँचने पर परिवार ने देखा कि कमरे में रखी लोहे की सेफ का लॉकर टूटा हुआ था। उसमें रखी 12 लाख रुपये की नकदी तथा लगभग आठ तोला सोने के आभूषण गायब थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुँची तथा साक्ष्य एकत्र किए।

पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बदमाशों ने पहले से घर की रेकी की थी और परिवार के दुकान पर होने का लाभ उठाकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस संदिग्धों की तलाश में जुटी है और मामले की जांच जारी है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts