चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती पर शहीद को किया नमन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद ने पुष्पांजलि अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

मेरठ। जिला स्वतंत्रता संग्राम सेनानी परिषद के तत्वावधान में गुरुवार को अमर शहीद चंद्रशेखर आजाद की 120वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने शहीद आजाद के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

इतिहासकार एवं कवि डॉ. किरण सिंह ने चंद्रशेखर आजाद के शौर्यपूर्ण कार्यों और देश की आजादी के लिए दिए गए उनके बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि चंद्रशेखर आजाद का जीवन और उनका अदम्य साहस आज भी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

कार्यक्रम के आयोजन में परिषद के महासचिव केपी सिंह, राम रतन रस्तोगी, रमेश चंद्र, बेगमपुल व्यापार संघ के महामंत्री पुनीत शर्मा और समाजसेवी सौरभ दिवाकर शर्मा का विशेष सहयोग रहा। समापन पर परिषद के महासचिव केपी सिंह ने सभी गणमान्य लोगों और उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त किया।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts