कम प्रीमियम में 10 साल का लाइफ कवर: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस

कम समय की वित्तीय जिम्मेदारियों को सुरक्षित करने का एक स्मार्ट तरीका

मेरठ, जुलाई, 2026: आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान में अब 10 साल के लाइफ कवर का विकल्प साथ आता है। यह प्लान उन ग्राहकों के लिए बनाया गया है, जिनकी तय वित्तीय जिम्मेदारियाँ हैं, जैसे होम लोन, बच्चों की पढ़ाई का खर्च या बिजनेस लोन। इससे ग्राहक अपनी सबसे ज्यादा वित्तीय जिम्मेदारियों वाले समय में कम प्रीमियम पर अधिक लाइफ कवर ले सकते हैं। इस प्लान में 67,100 रुपए तक की मुफ्त हेल्थ और वेलनेस सेवाएँ, 3 लाख रुपए का इंस्टेंट क्लेम भुगतान और लाइलाज बीमारी का पता चलने पर 100% राशि का भुगतान जैसी सुविधाएँ भी शामिल हैं।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस के चीफ ऑफ डिस्ट्रीब्यूशन, श्री राजीव अरोड़ा ने कहा, “वित्तीय सुरक्षा को लेकर ग्राहकों की अपेक्षाएं उनके जीवन के लक्ष्यों के साथ लगातार बदल रही हैं। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ इंश्योरेंस में हमारा ध्यान ग्राहकों की वित्तीय यात्रा के अलग-अलग चरणों में उनके लिए सबसे महत्वपूर्ण पहलुओं को सुरक्षित रखने में मदद करना है। आईसीआईसीआई प्रू आईप्रोटेक्ट स्मार्ट प्लस प्लान  इसी ग्राहक-केंद्रित दृष्टिकोण को दर्शाता है। यह 10 साल की पॉलिसी अवधि के साथ हमारे सुरक्षा उत्पादों के पोर्टफोलियो का विस्तार करता है, जिसमें किफायती प्रीमियम के साथ ऐसी सुविधाएँ शामिल हैं, जो ग्राहकों को सार्थक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करने के लिए तैयार की गई हैं।“

उन्होंने कहा, ”99.3% के उद्योग में अग्रणी क्लेम सेटलमेंट रेशियो और वित्त वर्ष 2026-27 की पहली तिमाही में औसतन 1 दिन के क्लेम सेटलमेंट टर्नअराउंड टाइम के साथ, हम ग्राहकों और उनके परिवारों के लिए उस समय हमेशा मौजूद हैं, जब उन्हें हमारी सबसे अधिक जरूरत होती है।”

उन्होंने कहा, ”वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही के दौरान कंपनी ने 1,306 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम का निपटारा किया और 3,360 करोड़ रुपए मैच्योरिटी एवं सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को दिए। यह ग्राहकों को समय पर वित्तीय सुरक्षा और मानसिक शांति देने की हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। इसके अलावा, वित्त वर्ष 2026 में कंपनी ने 5,149 करोड़ रुपए के डेथ क्लेम का निपटारा किया और 15,363 करोड़ रुपए मैच्योरिटी एवं सर्वाइवल बेनिफिट्स के रूप में ग्राहकों को भुगतान किया।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts