'दिलों की रामलीला' में दिखेगा रिश्तों का अनोखा सफर


मुंबई। टीवी पर जल्द ही 'दिलों की रामलीला' शो शुरू होने वाला है। शो के प्रोमो ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है। शो में एक तरफ पिता और बेटी के रिश्ते की जटिलता दिखाई जाएगी, तो दूसरी तरफ भरोसे, अपनापन और भावनात्मक जुड़ाव की एक खूबसूरत कहानी भी देखने को मिलेगी।
इसी बीच शो में अहम भूमिका निभा रहे कलाकारों ने अपने किरदारों और कहानी को लेकर खुलकर बात की है। अभिनेता एजाज खान ने बताया कि यह किरदार उनके लिए बेहद खास है क्योंकि दर्शकों ने उन्हें पहले कभी ऐसे रूप में नहीं देखा है।
शो की कहानी लीला नाम की एक युवती के इर्द-गिर्द घूमती है। लीला के पास दौलत, ऐशो-आराम और समाज में सम्मान की कोई कमी नहीं है। वह एक संपन्न परिवार से आती है, और उसकी जिंदगी बाहर से देखने पर बिल्कुल परफेक्ट लगती है। लेकिन उसके जिंदगी में एक ऐसी कमी है, जो उसे हमेशा परेशान करती रहती है। वह अपने पिता का प्यार चाहती है। यही वह चीज है, जिसकी उसे सबसे ज्यादा जरूरत है।

वहीं, लीला की भूमिका निभा रहीं अभिनेत्री आस्था शर्मा ने कहा, ''यह मेरे करियर के सबसे दिलचस्प किरदारों में से एक है। लीला के अंदर मासूमियत भी है, हिम्मत भी है और गहरी भावनाएं भी हैं।  'दिलों की रामलीला' जल्द ही जी टीवी पर प्रसारित किया जाएगा।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts