अनुपम खेर ने शुरू की 'श्री राम भूमि' की शूटिंग
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर इन दिनों अपनी नई फिल्म 'श्री राम भूमि' को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। उन्होंने इस फिल्म की शूटिंग भी शुरू कर दी है।
माना जा रहा है कि यह फिल्म आस्था, बलिदान, सच्चाई और आधुनिक भारत के एक बेहद अहम अध्याय को बड़े पर्दे पर दिखाएगी। फिल्म को जी स्टूडियोज, डांसिंग शिवा फिल्म्स और सिनेकोर्न एंटरटेनमेंट मिलकर बना रहे हैं। इस फिल्म का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह कर रहे हैं। फिल्म में अनुपम खेर के साथ एक्टर ऋत्विक भौमिक और अभिनेत्री अमृता खानविलकर भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगी। हालांकि मेकर्स ने अभी फिल्म की कहानी को पूरी तरह गुप्त रखा है, लेकिन फिल्म के नाम ने ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है।
मेकर्स ने फिल्म की शुरुआत के मौके पर सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर कीं। इन तस्वीरों में पूरी टीम पूजा समारोह के दौरान नजर आई। पोस्ट में लिखा, ''यह सिर्फ एक टाइटल नहीं बल्कि भावनाओं से जुड़ी कहानी है, जिसकी यात्रा अब शुरू हो चुकी है।''


No comments:
Post a Comment