पूरा हुआ मनोज बाजपेयी का सपना

मुंबई। बॉलीवुड स्टार मनोज बाजपेयी का कहना है कि विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम करने का उनका सपना पूरा हो गया है। फिल्म गवर्नर के दिलचस्प टीजऱ के बाद, जिसने पहले ही फैंस की उत्सुकता बढ़ा दी थी, मेकर्स ने अब इसका एक बेहद दमदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है।

यह ट्रेलर भारत के आर्थिक इतिहास के एक ऐसे बेहद अहम और नाजुक दौर को दिखाता है, जब साल 1990 में देश कंगाली और दिवालिया होने की कगार पर खड़ा था।

ट्रेलर में देश के उस तनावपूर्ण और चुनौतीपूर्ण दौर को बखूबी कैद किया गया है, जिसे मनोज बाजपेयी और अदा शर्मा की कमाल की परफॉर्मेंस ने और भी दमदार बना दिया है। फिल्म में मनोज बाजपेयी मुख्य भूमिका निभा रहे हैं, और वे एक लंबे समय से विपुल अमृतलाल शाह के साथ काम करने का इंतजार कर रहे थे। गवर्नर के ट्रेलर लॉन्च के मौके पर बातचीत करते हुए मनोज बाजपेयी ने कहा कि मैं विपुल को कई सालों से जानता हूँ लेकिन हमें कभी साथ काम करने का मौका नहीं मिला। मैं उनसे किसी प्रोजेक्ट के लिए पूछ भी रहा था क्योंकि वे इस इंडस्ट्री के एक बेहद सफल प्रोड्यूसर हैं।

इसकी स्क्रिप्ट सुवेंदु भट्टाचार्यजी, सौरभ भारत, रवि असरानी और विपुल अमृतलाल शाह ने मिलकर लिखी है। फिल्म में जावेद अख्तर के लिखे गीत हैं, जिन्हें अमित त्रिवेदी ने अपने संगीत से सजाया है। यह फिल्म 12 जून 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts