‘राख’ देख अपनी भावनाएं नहीं रोक पाए करण जौहर

मुंबई। फिल्म निर्माता करण जौहर ने अभिनेता अली फज़ल और उनकी चर्चित वेबसीरीज़ ‘राख’ की जमकर सराहना करते हुए कहा है कि यह सीरीज़ उन्हें भावनात्मक रूप से झकझोर देने वाली साबित हुई। करण जौहर ने सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में लिखा कि ‘राख’ देखने के बाद वह अपनी भावनाएं व्यक्त किए बिना नहीं रह सके। उन्होंने कहा कि एक अभिभावक, एक इंसान और समाज के सदस्य के रूप में यह सीरीज़ मानवता के सबसे भयावह और असहज पक्ष को सामने लाती है।
उन्होंने निर्देशक प्रोसित रॉय की कहानी कहने की शैली, भावनात्मक गहराई और विषय पर मजबूत पकड़ की प्रशंसा करते हुए कहा कि उन्होंने बिना किसी दिखावे के एक बेहद प्रभावशाली कथा प्रस्तुत की है। करण ने अभिनेत्री सोनाली बेंद्रे और आमिर बशीर के अभिनय को उनके करियर की सबसे यादगार प्रस्तुतियों में से एक बताया। उन्होंने कहा कि दोनों कलाकारों ने असहनीय त्रासदी से गुजर रहे माता-पिता के दर्द को इतनी सजीवता से पर्दे पर उतारा है कि दर्शक उससे गहराई से जुड़ जाते हैं।
करण जौहर ने अली फज़ल के अभिनय की विशेष प्रशंसा करते हुए उन्हें उनके शानदार और दमदार काम के लिए बधाई दी। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts