स्टार होने का मतलब नखरे करना नहींः जमील खान
मुंबई। अभिनेता जमील खान इन दिनों वेब सीरीज 'गुल्लक' के पांचवें सीजन को लेकर चर्चा में हैं। इस सीजन में उनके काम को दर्शकों से खूब सराहना मिल रही है। शो के प्रचार के दौरान उन्होंने सेट पर कलाकारों और पूरी यूनिट के बीच संबंधों को लेकर अपनी राय रखी।
जमील खान ने कहा, ''कलाकारों का कैमरे के सामने सहज और आत्मविश्वास से भरा होना बेहद जरूरी है, क्योंकि कैमरा बहुत बारीकी से हर चीज को पकड़ लेता है। अगर कोई कलाकार थोड़ी भी असहजता महसूस करता है, तो उसका असर उसके चेहरे, हाव-भाव और अभिनय में दिखाई देने लगता है। यही वजह है कि सेट पर मौजूद पूरी टीम लगातार इस कोशिश में लगी रहती है कि कलाकारों को किसी तरह की परेशानी न हो। यह किसी विशेष व्यक्ति को खुश करने के लिए नहीं किया जाता, बल्कि इसलिए किया जाता है ताकि वह अपने किरदार को बेहतर तरीके से निभा सके।''
जमील ने कहा, ''कई बार कुछ कलाकार इसको गलत तरीके से समझ लेते हैं। उन्हें लगता है कि पूरी टीम उनकी सेवा इसलिए कर रही है क्योंकि वे बड़े सितारे हैं। यही सोच धीरे-धीरे घमंड और नखरों में बदल जाती है।
जमील खान ने कहा, ''कलाकारों को यह समझना चाहिए कि उन्हें मिलने वाली सुविधाएं और सम्मान उनके काम को बेहतर बनाने के लिए हैं।


No comments:
Post a Comment