सोहराब गेट अड्डे पर महिला के सूटकेस से चोरी लाखों के जेवरात

मेरठ ।थाना नौचंदी के सोहराब गेट बसअड्डे पर महिला के सूटकेस से लाखों के जेवरात व अन्य सामान चोरी कर लिया गया। मकबरा अब्बू चौक बाजार निवासी मंतशा ने बताया कि उसका मायका बुलंदशहर के गुलावठी क्षेत्र के गांव चिड़ावत में है। वह रविवार को मायके जाने के लिए सोहराब गेट बस अड्डे पहुंची।

उसके सूटकेस में एक सोने का हार, एक जोड़ी हाथ की पोंची, चार कंगन, पांच अंगूठी, 'एक मंगलसूत्र, तीन जोड़ी कुंडल, चांदी के एक जोड़ी कड़े, तीन जोड़ी सैंपल, एक अंगूठी व अन्य सामान था। गुलावठी पहुंचकर उसने सूटकेस चेक किया तो सारे जेवरात व सामान गायब था। उसने गुलावठी थाने पहुंचकर इसकी जानकारी दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। मंतशा ने मेरठ के थाना नौचंदी में तहरीर दी। पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर सोहराब गेट अड्डे पर सीसीटीवी की फुटेज जांच रही।

No comments:

Post a Comment

Popular Posts