1.25 लाख का इनामी ललन सिंह का एनकाउंटर में ढेर
एसटीएफ ने सरसावा-नकुड़ रोड पर हुई मुठभेड़ ,7 लोगों की हत्या समेत कई मामलों में था वांटेड
सहारनपुर । सहारनपुर में पुलिस ने कुख्यात अपराधी ललन सिंह उर्फ लल्लन का एनकाउंटर कर दिया। लल्लन पर वाराणसी पुलिस ने 1 लाख रुपये और चंदौली पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। एनकाउंटर के बाद लल्लन को पुलिस सीएचसी अस्पताल ले गई। वहां से डॉक्टर ने उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मुठभेड़ के दौरान ललन का एक साथी मौके से फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।
ललन सिंह बिहार में समस्तीपुर जिले के मोहिउद्दीन नगर थाना क्षेत्र के तहत आने वाले आनंदगोलवा गांव का रहने वाला था। वह कई संगीन मामलों में वांटेड था। बीती देर रात सहारनपुर के सरसावा-नकुड़ रोड पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हुई।
एडिशनल एसपी लाल प्रताप सिंह की टीम के साथ हुई इस मुठभेड़ की शुरुआत सरसावा-नकुड़ मार्ग पर चेकिंग के दौरान हुई। यहां बदमाशों की टीम का बदमाशों से आमना सामना हो गया। पुलिस को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस की तरफ से हुई फायरिंग में ललन सिंह गोली लगने से घायल हो गया। बाद में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
कई मामलों में था वांटेड?8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उनकी सर्विस पिस्टल लूटने के मामले में ललन मुख्य आरोपी था। इसके अलावा 1 नवंबर 2022 को चंदौली में फायरिंग कर लूट की वारदात को भी अंजाम दिया था।ललन सिंह अपने भाइयों और गैंग के साथ कई जघन्य अपराधों में शामिल था। उस पर 7 लोगों की हत्या का आरोप था। इनमें दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सिक्योरिटी गार्ड शामिल हैं। इसके अलावा बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने के मामलों में भी वह वांटेड था।
बोले एडीजी अमिताभ यश
एडीजी अमिताभ यश ने बताया कि ललन सिंह उर्फ लल्लन एक कुख्यात अपराधी था और उस पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था। उन्होंने बताया कि ललन सिंह कई बड़े और चर्चित आपराधिक मामलों में वांछित था। इनमें 8 नवंबर 2022 को वाराणसी में एक सब-इंस्पेक्टर को गोली मारकर उसकी सर्विस पिस्टल लूटने और 1 नवंबर 2022 को चंदौली में गोलीबारी के साथ डकैती की घटना शामिल है।
अमिताभ यश के मुताबिक, वह अपने भाइयों और गिरोह के अन्य सदस्यों के साथ मिलकर कई गंभीर अपराधों में शामिल था। उस पर दो सब-इंस्पेक्टर, एक बैंक कैशियर और एक सुरक्षा गार्ड समेत कुल सात लोगों की हत्या, बैंक डकैती, कैश वैन लूट और सरकारी हथियार लूटने जैसे कई मामले दर्ज थे।उसकी गिरफ्तारी के लिए वाराणसी पुलिस आयुक्त ने 1 लाख रुपये और चंदौली के पुलिस अधीक्षक ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।
एडीजी ने बताया कि 21 जून की रात में सहारनपुर जिले के सरसावा-नकुड़ रोड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लाल प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस और ललन सिंह गैंग के बीच एनकाउंटर हुआ। इस दौरान ललन सिंह को गोली लगी। वो वहीं गिर गया। हालांकि, उसके साथी अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है। लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



No comments:
Post a Comment