वेस्ट यू पी में हरित जेल अभियान ने पकड़ी रफ्तार
जेल अधीक्षक के साथ जिला कारागार में वाटर वूमेन ने शमी का लगाया पौधा
मेरठ। देशभर में पर्यावरण चेतना की अलग जगाने वाली वाटर वूमेन शिप्रा पाठक अब जेल को हरित बनाने के मिशन में टूट गई है उनके नेतृत्व में चल रहे हरित जेल अभियान के तहत शिप्रा पाठक गाजियाबाद और मुजफ्फरनगर के बाद मेरठ जेल पहुंची।
उन्होंने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉक्टर वीरेश राज शर्मा के साथ समय का पौधा जेल में रोपित किया । इस अभियान की सबसे खास बात यह रही अब जेलों में कैदी केवल सजा नहीं काटेंगे बल्कि पर्यावरण प्रहरी बनकर प्रकृति संरक्षण में अपनी भूमिका निभाएंगे। पंचतत्व संस्था द्वारा हर जेल में पंचतत्व पौधशाला स्थापित की जा रही हैं। जहां कैदियों को पौधे की देखभाल और पर्यावरण संरक्षण का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिप्रा पाठक ने जेल भ्रमण के दौरान कैदियों से संवाद कर उन्हें प्रकृति के प्रति जागरूक किया और न्याय के देवता शनि को समर्पित शमी के पौधे का रोपण किया। इस अवसर पर जेल प्रशासन और बंदियां ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।


No comments:
Post a Comment