योगी ने झांसी के किले में योग किया

बोले- योग से न रोग, न ही बुढ़ापा; काशी में छात्रों का पानी के अंदर योगासन

झांसी। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सीएम योगी ने रविवार को झांसी के किले में योग किया। सीएम ने कहा- हमें नियमित योग को अपने जीवन का हिस्सा बनाना होगा। जिसके पास योग से तपा शरीर है, वहां न रोग है, न ही बुढ़ापा।

सीएम योगी ने कहा-हम सभी प्रधानमंत्री मोदी के आभारी हैं। उन्होंने भारत की परंपरा और विरासत को दुनिया में पहचान दिलाई है। इससे 140 करोड़ भारतीयों का मान बढ़ा। विकसित भारत के सपने को पूरा करने की दिशा में एक साफ सोच सामने आई है।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने जनभवन में योगासन किए। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्राणायाम किया। कैबिनेट मंत्री भूपेंद्र चौधरी ने मुरादाबाद में योग किया। प्रयागराज में संगम किनारे हजारों लोगों ने एक साथ योग किया। वहीं, काशी में छात्रों ने जल के अंदर योगासन किए।


No comments:

Post a Comment

Popular Posts