पति से अलग होने के बाद बोलीं मौनी रॉय
मुबई। फ़िलहाल इंडस्ट्री की जानी-मानी एक्ट्रेस मौनी रॉय अपने पर्सनल लाइफ की वजह से काफी सुर्खियों में चल रही हैं। हाल ही में उन्होंने पति सूरज से अलग होने के बाद अपने भावनात्मक दर्द और आत्मिक विकास को लेकर अपने विचार रखे हैं। उन्होंने बताया की मेडिटेशन और आध्यात्मिक अभ्यासों ने उन्हें दुःख से उभरने की हिम्मत दी है।
एक इंटरव्यू के दौरान उन्होंने बताया कि मैं हमेशा से ही लोगों को उनकी गलतियों के लिए जल्दी माफ़ कर देती हूँ, हां लेकिन सबसे मुश्किल काम है उनके द्वारा दिए गए दर्दों को भुलाना। बचपन से ही मेरा स्वभाव ऐसा था और आज भी ऐसा ही है। जैसे-जैसे में आध्यात्मिक यात्रा में आगे बढ़ रही हूं तो मुझे लगता है लोगों को माफ़ कर देना चाहिए। दुखों को भुलाने में तो भगवान आपकी मदद कर ही देंगे।


No comments:
Post a Comment