पति संग बागेश्वर धाम पहुंची अंकिता लोखंडे

मुंबई । हाल ही में अभिनेता टाइगर श्रॉफ ने बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुई थीं। अब इस कड़ी में 'बागी 3' में उनकी भाभी का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बागेश्वर बाबा से मिलने पहुंचीं।
इस मुलाकात की तस्वीरें अंकिता और विक्की ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट की, जिसमें दोनों बागेश्वर बाबा के सामने बैठे हुए आशीर्वाद लेते दिखाई दे रहे हैं, जबकि दूसरी तस्वीर में तीनों एक साथ कैमरे के सामने मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में अंकिता लोखंडे ने लिखा, "कुछ मुलाकातें पहले से तय होती हैं और कुछ आशीर्वाद बहुत कीमती होते हैं। बागेश्वर धाम बाबा के साथ इस दिव्य पल के लिए हम आभारी हैं।"

No comments:

Post a Comment

Popular Posts