घोड़ों पर बैठकर आरवीसी के जवानों ने किया योग
मिलिट्री वर्किंग डॉग्स भी रहे शामिल, मेरठ में 500 से अधिक स्थानों पर हुए कार्यक्रम
मेरठ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे जोश और उत्साह के साथ मनाया गया । 500 से अधिक स्थानों पर सामूहिक योगाभ्यास के कार्यक्रम आयोजित किए गए । पार्कों, स्टेडियमों, स्कूलों, कॉलेजों, सरकारी कार्यालयों और सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से भी हज़ारों लोगों ने योग किया। इसी के साथ शहर के आरवीसी सेंटर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सैन्य अधिकारियों, सैनिकों और उनके परिवारों के साथ-साथ मिलिट्री वर्किंग डॉग्स और सेना के जवानों ने घोड़ो पर योगाभ्यास किया साथ ही जवानों के साथ श्वानों ने भी योगाभ्यास किया।
मेरठ के आरवीसी सेंटर में सेना के फौजी कुत्ते और घोड़े, खच्चर तैयार किए जाते हैं। इनको यहां ट्रेनिंग दी जाती है। मेरठ का आरवीसी केंद्र देश में सेना के लिए कुत्ते, घोड़ों को ट्रेनिंग देने का सबसे बड़ा केंद्र हैं। यहां तैयार किए गए घोड़े, बाज, कुत्ते सेना के जवानों के साथ देश की सीमा की रक्षा करते हैं।
सरकारी परिसरों में भी विशेष योग शिविर लगाए गए
इस वर्ष योग दिवस की थीम "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग रखी गई है। योग दिवस का मुख्य आयोजन कैलाश प्रकाश स्टेडियम में हुआ , जहां डीएम वीके सिंह, सांसद अरुण गोविल, मंत्री सोमेंद्र तोमर, विधायक गुलाम मोहम्मद सहित बड़ी संख्या में लोग योगाभ्यास में हिस्सा लिया ।
इसके अलावा पुलिस लाइन, सर्किट हाउस सहित कई सरकारी परिसरों में भी विशेष योग शिविर लगाए गए हैं। शहर के विभिन्न विद्यालयों, महाविद्यालयों और सामाजिक संगठनों की ओर से भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। पुलिस लाइन में ADG भानु भास्कर ,DIG कलानिधि नैथानी ,SSP अविनाश पांडेय सहित पुलिसकर्मियों ने भी योग कर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में सहभागिता की।चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय में योग गुरु स्वामी कर्मवीर महाराज के मार्गदर्शन में चल रहे योग शिविर का समापन भी योग दिवस के कार्यक्रमों के साथ हुआ । वहीं, स्वामी विवेकानंद सुभारती विश्वविद्यालय, आईआईएमटी और अन्य शिक्षण संस्थानों में भी विशेष योग सत्र आयोजित किए गए ।
प्रशासन का कहना है कि योग दिवस के माध्यम से लोगों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नियमित योग के प्रति जागरूक किया जा गया। जिलेभर में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में सभी आयु वर्ग के लोगों की भागीदारी सुनिश्चित की गई ।






No comments:
Post a Comment