वेंक्टेश्वरा विवि में ’’स्वस्थ उम्र के लिए योग’’ थीम पर वृहद योग शिविर एवं सम्मान समारोह आयोजन
- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत की प्राचीन विरासत ’’योग’’ को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस (21 जून) को वैश्वि स्तर पर मान्यता दिलाकर आज दुनिया में भारत को सर्वोच्च स्थान पर लाकर स्थापित करने का काम किया- सुधीर गिरि
- भारत विश्व का सबसे युवा देश, आज योग एवं आध्यात्म के बल पर फिर से दुनिया का सिरमौर बनने चला भारत- डॉ.राजीव त्यागी, प्रतिकुलधिपति,
- आईये योग एवं आध्यात्म के दम पर भारत को तनावमुक्त, शांति और वैश्विक ब्रांड एम्बेसडर के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़े- इं. माधवी सिंह, विख्यात योग एवं आध्यात्म प्रशिक्षिका, आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलुरू
- योग एवं आध्यात्म स्वस्थ एवं सुसंस्कृत भारतीयता का प्रतीक- डॉ. एन.ए. शाह, विख्यात योगाचार्य, मुख्य प्रशिक्षक एवं को-फाउन्डर, अन्तर्राष्ट्रीय शाह योगा फाउन्डेशन, पुर्तगाल
मेरठ। रविवार को राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान एवं वी.जी.आई. मेरठ एवं यू.पी.पुलिस साईबर सुरक्षा के संयुक्त तत्वाँधान में 12वां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर योगा प्रशिक्षको आर्ट ऑफ लिविंग की इं. माधवी सिंह एवं शाह योगा फाउन्डेशन के अध्यक्ष योगाचार्य डॉ. एन.ए. शाह ने स्टॉफ एवं छात्र-छात्राओं को योग के शानदार टिप्स देकर ’’स्वस्थ भारत मिशन’’ को योग के दम पर साकार करने की बात कही।
संस्थान के ’’योग परिसर’’ में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित ’’वृहद योग शिविर एवं सम्मान समारोह- 2026’’ का शुभारम्भ संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि/ प्रशिक्षक इं. माधवी सिंह एवं डॉ. एन.ए. शाह, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे, डीन मेडिकल प्रभु एम.एच. आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा के सन्मुख दीप प्रज्जवलित करके किया। अपने सम्बोधन में संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि ’’योग भारत की ऐतिहासिक विरासत’’ रही है। आज यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अथक प्रयासों से योग को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिलने से योग का खोया हुआ गौरव वापस लौट आया है।
योग से हम व्यक्तिगत जीवन में सुधार लाने के साथ-साथ राष्ट्र विकास में भी अपनी प्रभावी भूमिका अदा कर सकते है। योगाचार्या डॉ. एन.ए. शाह ने कहा कि आईए हम सब मिलकर योग एवं अध्यात्म के बल पर भारत को स्वास्थ्य एवं वैश्विक सौहार्द्र के ’’ब्रांड एम्बेसडर’’ के रूप में स्थापित करने की ओर बढ़े। आर्ट ऑफ लिविंग बैंगलुरू से आयी योगा प्रशिक्षिका इं. माधवी सिंह ने कहा कि विकसित भारत/2047 में योग के बल पर स्वस्थ भारत की भूमिका सर्वोच्च होगी।
वेंक्टेश्वरा समूह के संस्थापक अध्यक्ष सुधीर गिरि ने कहा कि भारत विश्व का सबसे युवा देश है। योग, आध्यात्म एवं युवा शक्ति के दम पर भारत फिर से विश्व गुरू बनने की राह पर चल पड़ा है। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी ने कहा कि संस्थान की ओर से आज देश के जाने माने योग गुरूओं एवं योगाचार्यो को शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कुलपति प्रो. (डॉ.) कृष्ण कान्त दवे, कुलसचिव प्रो. (डॉ.) पीयूष कुमार पाण्डेय, एच.आर. हेड कुलदीप सिंह, डॉ. एस.के. श्रीवास्तव, डॉ. ओमप्रकाश, डॉ. आशुतोष, डॉ. शिल्पा रैना, डॉ. आसिया वाहिद, डॉ. अनिल कुमार जायसवाल, डॉ. श्यामलाल, डॉ. विकास पाण्डेय, डॉ. अभिषेक सिंह, डॉ. आरती गुप्ता, डॉ. विनीत गुप्ता, डॉ. ए.एस. यायदव, डॉ. अमित कुमार, डॉ. ज्योति, डॉ. आनन्द सेन, डॉ. प्रीति मिश्रा, डॉ. श्रीराम गुप्ता, डॉ. ऋषभ चौधरी, डॉ. चन्द्रकान्त, अभिषेक सुमन, ए.पी.ओ कृष्ण कुमार, यादराम, एस.एस बघेल, रिया चौधरी, सी.बी सिंह, लल्लू सिंह, नीरज गिरि, शीलभद्र, शक्ति ध्वज, सचिन, संजीव राय, प्रीतपाल, मेरठ परिसर से निदेशक डॉ. पंकज सिंह, डॉ राहुल शर्मा, डॉ नितिन राज, बृजपाल सिंह एवं मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, सभी मेडिकल स्टूडैन्टस, साईबर इर्न्टन्स, अन्य कर्मचारीगण एवं शिक्षक उपस्थित रहे।




No comments:
Post a Comment