कॉमन यूनिवर्सिटी एटेंस टेस्ट में के एल छात्राओं को शानदार प्रदर्शन
मेरठ। के एल इंटरनेशनल स्कूल की छात्राओं ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET) में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है ।
परीक्षा में आद्या त्यागी ने 1040.7 अंक, अनुष्का शर्मा ने 936.31 अंक, आकृति शर्मा ने 915.68 अंक, श्री शर्मा ने 870.77 अंक, राधिका ने 855.84 अंक, अनन्या तारिका ने 854.16 अंक, धैर्य चहल ने 852.3 अंक, फैरी परुथी ने 844.2 अंक, समृद्ध कौशिक ने 804.04 अंक, सोनल अग्रवाल ने 784.82 अंक, आरना जैन ने 780.16 अंक, जिज्ञासा बत्रा ने 762.38 अंक, काव्या अग्रवाल ने 760.31 अंक, आर्यन रस्तोगी ने 706.99 अंक तथा न्यासा कौशिक ने 684.05 अंक प्राप्त कर विद्यालय की प्रतिष्ठा को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाया।
विद्यालय प्रबंधन एवं प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की यह उपलब्धि उनके कठिन परिश्रम, समर्पण तथा शिक्षकों एवं अभिभावकों के सतत मार्गदर्शन का परिणाम है जो अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगी।


No comments:
Post a Comment