आईआईएमटी विवि ने टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026 में दर्ज की ऐतिहासिक उपलब्धि

- भारत के शीर्ष 18 संस्थानों में शामिल, प्रथम प्रयास में ही वैश्विक 301-400 बैंड में प्राप्त किया स्थान’

मेरठ। आईआईएमटी विविने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए ’टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026’ में अपने प्रथम प्रयास में ही वैश्विक स्तर पर ’301-400 बैंड’ में स्थान प्राप्त किया है। भारत के रैंक प्राप्त 110 संस्थानों में विश्वविद्यालय ने ’18वां स्थान’ हासिल कर देश के अग्रणी उच्च शिक्षण संस्थानों में अपनी मजबूत पहचान स्थापित की है।

इस वर्ष विश्वभर के हजारों विश्वविद्यालयों में से केवल ’1,603 संस्थानों’ को ओवरऑल रैंकिंग में स्थान प्राप्त हुआ। अपनी पहली भागीदारी में ही आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने वैश्विक स्तर पर ’टॉप क्वार्टाइल (शीर्ष 25 प्रतिशत)’ में स्थान बनाते हुए उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है।

इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए ’आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री योगेश मोहन गुप्ता’ ने कहा कि यह सफलता विश्वविद्यालय की सतत विकास, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता का परिणाम है। उन्होंने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय वर्षों से पर्यावरण संरक्षण, जल संरक्षण, सामुदायिक विकास, अनुसंधान और संयुक्त राष्ट्र के सतत विकास लक्ष्यों के अनुरूप कार्य कर रहा है। यह वैश्विक मान्यता विश्वविद्यालय को और अधिक उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित करेगी।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय ने संयुक्त राष्ट्र के ’सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल्स के अंतर्गत कई महत्वपूर्ण श्रेणियों में उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-14 ( पानी के नीचे जीवन)’ में विश्वविद्यालय ने वैश्विक ’101-200 बैंड’ में स्थान प्राप्त करते हुए ’भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में अपनी जगह बनाई। यह उपलब्धि जल संरक्षण, जलीय पारिस्थितिकी तंत्र के संरक्षण तथा जल-संवेदनशील अपशिष्ट प्रबंधन के क्षेत्र में किए गए प्रभावी कार्यों का परिणाम है।

इसके अतिरिक्त सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-15 (जमीन पर जीवन)’ के अंतर्गत भूमि संरक्षण, हरित परिसर विकास एवं जैव विविधता संरक्षण संबंधी प्रयासों के लिए विश्वविद्यालय ने ’भारत के शीर्ष संस्थानों में स्थान प्राप्त किया।


वहीं सस्टेनेबल डेवलपमेंट गोल-6 (स्वच्छ जल एवं स्वच्छता)’ में सामुदायिक जल पहुंच, जल संरक्षण एवं स्वच्छता पहलों के लिए विश्वविद्यालय को वैश्विक ’101-200 बैंड’ में स्थान मिला।

विशेष उपलब्धि यह रही कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय का मूल्यांकन संयुक्त राष्ट्र के ’सभी 17 सतत विकास लक्ष्यों’ के आधार पर किया गया और विश्वविद्यालय ने इन सभी लक्ष्यों में सक्रिय सहभागिता दर्ज कराई। विश्वभर में रैंक प्राप्त संस्थानों में केवल लगभग 23 प्रतिशत तथा भारत के रैंक प्राप्त संस्थानों में लगभग 15 प्रतिशत संस्थान ही सभी 17 लक्ष्यों में पूर्ण सहभागिता सुनिश्चित कर सके हैं।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय को पूर्व में भी ’नैक ए ग्रेड एक्रेडिटेशन, क्यूएसआई-गेज टॉप रेंटिंग तथा ’शिक्षा मंत्रालय की इंस्टीट्यूशंस इनोवेशन काउंसिल से मान्यता प्राप्त हो चुकी है। विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग, प्रबंधन, विधि, फार्मेसी, विज्ञान, मानविकी एवं अन्य विषयों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान कर रहा है। साथ ही बिजनेस इन्क्यूबेशन, अनुसंधान केंद्रों, नवाचार एवं उद्यमिता गतिविधियों के माध्यम से विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एवं वैश्विक अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

टाइम्स हायर एजुकेशन इम्पैक्ट रैंकिंग्स 2026 से प्राप्त विस्तृत परिणामों का उपयोग विश्वविद्यालय भविष्य की अनुसंधान गतिविधियों, नवाचार परियोजनाओं, सामुदायिक विकास कार्यक्रमों तथा सतत विकास संबंधी पहलों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए करेगा। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts