प्रभारी मंत्री ने मानवता की मिशाल पेश की 

 सड़क पर पलटे थ्रीव्हीलर को स्वंय सीधा कराया , चालक से पूछा हालचाल 

मेरठ। मेरठ में अपने दौरे पर आए योगी सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार, मेरठ के प्रभारी मंत्री असीम अरुण की इंसानियत का वीडियो सामने आया है। जिसमें प्रभारी मंत्री एक घायल व्यक्ति से उसका हाल पूछते दिख रहे हैं। इसके बाद सड़क पर पलटे हुए वाहन को साथियों की मदद से सीधा करवाते हैं।वाहन  के स्टार्ट होने के बाद वह अपने काफिले के साथ रवाना हो जाते हैं। 

बता दें कि प्रभारी मंत्री का मेरठ में ये दूसरा दौरा है।बीती रात वह मेरठ अपने दौरे पर आ रहे थे। अचानक बिजली बंबा बाइपास पर एक थ्री व्हीलर पलटा दिखाई दिया। जिसके कारण वहां जाम लग गया। प्रभाारी मंत्री असीम अरूण ने चालक से अपनी कार को रूकवाकर नीचे उतरे। काफले में चल रही अन्य लोगों की मदद से पहले पलटे थ्री व्हीलर को सीधा करने का प्रयास किया। जब वह सीधा नहीं हुआ था। तो सीधा कर रहे अन्य लोगों से एक दो तीन कह कर जोर लगवाया। इस दौरान थ्री व्हीलर सीधा हो गया। इस दौरान प्रभारी मंत्री ने चालक से नाम पूछा तो उसने ऋतिक बताया। यह भी उन्हें चोट तो नहीं लगी है। इसके बाद उसके वाहन को स्टार्ट कराया और इलाज के लिए भी कहा।लगभग 2 मिनट का यह वीडियो है।  जब ऋतिक अपना वाहन लेकर चलने लगा इसके बाद प्रभारी मंत्री आगे बढ़े।जिसने भी यह वीडियाे देखा है वह प्रभारी मंत्री की तारीफ के पुल बांध रहा है। 

बता दें  आज प्रभाारी मंत्री को रजपुरा ब्लॉक में जनजागरूकता कार्यक्रम में शिरकत करनी है।इसके अतिरिक्त पीएम मोदी की सरकार के 12 साल पूरे होने पर विभिन्न कार्यक्रम में भाग लेना है। उसी सिलसिले में उनका दो दिन का मेरठ दौरा है। 



No comments:

Post a Comment

Popular Posts