मोदी कार्यकाल में देश का वैश्विक सम्मान बढ़ा- एमएलसी
मोदी सरकार के 12 साल पर धर्मेंद्र भारद्वाज ने की पूजा-अर्चना
मेरठ।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लगातार 12 वर्ष के कार्यकाल पूरे होने पर एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने पूजा-अर्चना कर उनके दीर्घायु और देश की प्रगति की कामना की। एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत का वैश्विक सम्मान बढ़ा है और देश विकास के नए आयाम छू रहा है।
एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि 2014 से पहले देश में केवल 7 एम्स थे, जो अब बढ़कर 22 हो गए हैं। मेडिकल कॉलेजों, एमबीबीएस सीटों, विश्वविद्यालयों, आईआईएम, एयरपोर्ट, मेट्रो नेटवर्क और वंदे भारत ट्रेनों की संख्या में भी तेजी से वृद्धि हुई है। उनका दावा था कि मोदी सरकार ने स्वास्थ्य, शिक्षा और आधारभूत ढांचे के क्षेत्र में अभूतपूर्व काम किया है।
इस दौरान मेरठ शहर विधानसभा सीट को लेकर भी भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया। उन्होंने कहा कि पार्टी जिसे भी प्रत्याशी बनाएगी, सभी कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव लड़ेंगे और सीट जीतने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा में व्यक्ति नहीं, संगठन और कार्यकर्ता सर्वोपरि हैं।
नेताओं ने विश्वास जताया कि आगामी चुनावों में भाजपा पहले से अधिक मजबूती के साथ प्रदर्शन करेगी और मेरठ शहर सीट पर भी जीत दर्ज करेगी। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।


No comments:
Post a Comment