जूनियर सनी देओल ने लाफ्टर शेफ्स में मचाया धमाल
फिल्म ‘बटवारा 1947’ का किया प्रमोशन
मेरठ। मेरठ के मशहूर कॉमेडियन और मिमिक्री आर्टिस्ट राजीव सिंह, जिन्हें सोशल मीडिया पर “जूनियर सनी देओल” के नाम से जाना जाता है, ने टीवी के लोकप्रिय कॉमेडी शो लाफ्टर शेफ्स में अपनी मौजूदगी से सभी का दिल जीत लिया। शो में उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म “बटवारा 1947” का प्रमोशन किया।
सेट पर जूनियर सनी देओल को देखकर माहौल पूरी तरह बदल गया। शो के कलाकार कृष्णा अभिषेक, सुदेश लहरी और सेलिब्रिटी शेफ महिपाल ने उनकी मिमिक्री और कॉमिक टाइमिंग की जमकर तारीफ की। सभी कलाकार उनके अंदाज और सनी देओल की तरह दमदार डायलॉग डिलीवरी से काफी प्रभावित नजर आए।
कार्यक्रम के दौरान राजीव सिंह ने सनी देओल की कई सुपरहिट फिल्मों के आइकॉनिक डायलॉग्स भी सुनाए, जिससे सेट पर मौजूद सभी लोग तालियां बजाने पर मजबूर हो गए। उन्होंने कृष्णा अभिषेक और सुदेश लहरी के साथ मिलकर एक मजेदार वीडियो भी शूट किया, जो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया।
शेफ हरपाल ने भी उनकी प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि मेरठ जैसे शहर से निकलकर इस स्तर की मिमिक्री करना गर्व की बात है। उन्होंने राजीव सिंह को अपने रेस्टोरेंट आने का निमंत्रण भी दिया और कहा कि दोनों मिलकर मेरठ का नाम और रोशन करेंगे।
बताया जा रहा है कि फिल्म “बटवारा 1947” आगामी 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जिसमें राजीव सिंह भी एक अहम भूमिका में नजर आएंगे।


No comments:
Post a Comment