आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने चाइना में बढ़ाया भारत का मान, युन्नान यूनिवर्सिटी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

- चीन-दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026 में प्रभावशाली उपस्थिति दर्ज कर आईआईएमटी विश्वविद्यालय को किया गौरवान्वित

- आईआईएमटी विश्वविद्यालय उ0प्र0 का एकमात्र निजी विश्वविद्यालय रहा जिसे कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया

मेरठ। आईआईएमटी विश्वविद्यालय के छात्रों ने चीन के कुनमिंग स्थित युन्नान यूनिवर्सिटी में आयोजित चीन-दक्षिण एवं दक्षिण-पूर्व एशिया यूथ एक्सचेंज प्रोग्राम-2026 में सहभागिता कर विश्वविद्यालय की वैश्विक पहचान को नई मजबूती प्रदान की। 7 से 18 जून 2026 तक आयोजित इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में एशिया के विभिन्न देशों के प्रमुख विश्वविद्यालयों के छात्र एवं शिक्षाविद एक मंच पर एकत्रित हुए। आईआईएमटी विश्वविद्यालय उ0प्र0 एकमात्र निजी विश्वविद्यालय रहा जिसे अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया और यहां के छात्रों ने वैश्विक मंच पर प्रभावशाली प्रस्तुति दी।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से डायरेक्टर इंटरनेशनल अफेयर्स एंड एडमिशन  आर.के. शर्मा के नेतृत्व में तीन विद्यार्थियों जोया खान (एमबीए प्रथम वर्ष), मुकेश पाल (बी.टेक. सीएस चतु्थ वर्ष) तथा तनुषा साहू (बी.टेक. सीएस-एआईएमएल तृतीय वर्ष) ने कार्यक्रम में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक एवं संवादात्मक गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

डायरेक्टर इंटरनेशनल अफेयर्स एंड एडमिशन  आर.के. शर्मा ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य विभिन्न देशों के युवाओं के बीच सांस्कृतिक समझ, शैक्षणिक सहयोग और वैश्विक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। कार्यक्रम में विशेषज्ञ व्याख्यान, संवाद सत्र, फील्ड स्टडी, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां तथा विभिन्न देशों के प्रतिभागियों के साथ विचार-विमर्श जैसी गतिविधियां शामिल थीं। यह आयोजन भविष्य में अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक सहयोग और नेटवर्किंग के लिए एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री आर.के. शर्मा ने युन्नान यूनिवर्सिटी द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना की तथा आईआईएमटी विश्वविद्यालय की ओर से भविष्य में भी पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति  योगेश मोहन गुप्ता ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय कार्यक्रमों में सहभागिता से विद्यार्थियों के आत्मविश्वास में वृद्धि होती है तथा उन्हें वैश्विक स्तर पर हो रहे शैक्षणिक और सामाजिक परिवर्तनों को समझने का अवसर प्राप्त होता है। ऐसे अनुभव विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ उन्हें वैश्विक प्रतिस्पर्धा के लिए तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

उन्होंने कहा कि आईआईएमटी विश्वविद्यालय विद्यार्थियों को विश्वस्तरीय अवसर उपलब्ध कराने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता रहा है। इसी उद्देश्य के तहत विश्वविद्यालय वैश्विक संस्थानों के साथ शैक्षणिक सहयोग को निरंतर विस्तार दे रहा है। 

No comments:

Post a Comment

Popular Posts